5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

योग दिवस : नगर निगम कैंपस में योगासनों के जरिए दे रहे प्राणों को आयाम

योग दिवस की तैयारी के चलते नगर निगम कैंपस में योगासनों के जरिए प्राणों को आयाम दिया जा रहा है। 21 जून तक चलने वाले योग सप्ताह की शनिवार को नगर निगम कैंपस में स्थित पार्क में शुरुआत की गई।

2 min read
Google source verification

बरेली। योग दिवस की तैयारी के चलते नगर निगम कैंपस में योगासनों के जरिए प्राणों को आयाम दिया जा रहा है। 21 जून तक चलने वाले योग सप्ताह की शनिवार को नगर निगम कैंपस में स्थित पार्क में शुरुआत की गई। बड़ी संख्या में लोग वहां योग करने के लिए उपस्थित हुए। योग सप्ताह में विभिन्न आयुवर्ग के लोग रोजाना सुबह छह से आठ बजे तक योगाभ्यास करेंगे। निगम के अधिकारियों ने योग शिविर में प्रतिभाग किया। उन्होंने जनमानस को करें योग, रहें निरोग की प्रेरणा दी। द शौर्य सोशल वेलफेयर सोसायटी द्वारा कार्यक्रम में योगासनों का संचालन कराया गया।

हर वर्ष 21 जून को मनाया जाता है विश्व योग दिवस
विश्व योग दिवस एक वैश्विक समारोह है जिसे प्रत्येक वर्ष 21 जून को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य योगाभ्यास और इसके लाभों के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। यह दिवस योग के अभ्यास के माध्यम से शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक कल्याण को बढ़ावा देने के लिए एक मंच के रूप में कार्य करता है। योग दिवस के दिन लोग बढ़चढ़कर योग अभ्यास करते हुए नजर आते हैं।

योग भारतीय संस्कृति व मानव सभ्यता का रहा है अभिन्न अंग
योग सप्ताह के कार्यक्रम शहर के विभिन्न पार्कों में भी शुरू हुए। पहले दिन अपर नगरायुक्त एसके यादव ने बताया कि नगर निगम कैंपस स्थित पार्क में योगाभ्यास में योग ट्रेनरों द्वारा तमाम आसन के साथ सूर्य नमस्कार इत्यादि योग आसन कराए गए। उन्होंने कहा योग सप्ताह में ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों की सहभागिता होनी चाहिए। द शौर्य सोशल वेलफेयर सोसाइटी की सचिव डा. बिंदिया सक्सेना ने बताया कि योग भारतीय संस्कृति व मानव सभ्यता का अभिन्न अंग रहा है। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से आनंद की अनुभूति होती है। सभी को योग करना चाहिए। योग करने से कई प्रकार के रोग दूर हो जाते हैं। रोजाना योग करने से तनाव, ब्लड प्रेशर, शुगर, मोटापा आदि तमाम तरह की बीमारियों को भगाया जा सकता है। कार्यक्रम में नगर निगम के अधिकारी, पार्षद, स्वच्छ भारत मिशन टीम और सफाई मित्र मौजूद रहे।