26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

योगी सरकार के फरमान पर गीता पाठ करेंगे स्कूली बच्चे, विजेताओं को मिलेगा इनाम

स्कूलों में जिला एवं राज्य स्तर पर श्रीमद्भागवत गीता पर गायन प्रतियोगिता कराई जाएगी। विजेताओं को सीएम योगी सम्मानित करेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बरेली

•

image

Mukesh Kumar

•

Updated: 6 Dec 2017, 11:10 AM IST

Cm Yogi Adityanath

Cm Yogi Adityanath

बरेली। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार स्कूली बच्चों को गीता का पाठ पढ़ाएगी। इसके लिए शिक्षा निदेशक की तरफ से सभी स्कूलों में निर्देश जारी किए गए हैं। स्कूलों में जिला एवं राज्य स्तर पर श्रीमद्भागवत गीता पर गायन प्रतियोगिता कराई जाएगी। 'स्वराज्य मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर रहूंगा' का नारा देने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक के सम्मान में योगी सरकार ने इस प्रतियोगिता को कराने का निर्णय लिया है। इस प्रतियोगिता में विजेता मंडलियों को मुख्यमंत्री 29 दिसंबर को सम्मानित करेंगे ।


स्कूलों में भेजे गए निर्देश
शासन से श्रीमद्भागवत गीता पर गायन प्रतियोगिता कराने के निर्देश मिलने के बाद संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ अंजना गोयल ने इस बारे में मंडल के सभी डीआईओएस को लेटर लिख कर प्रतियोगिता के बारे में जरूरी दिशा निर्देश दिए गए हैं। सभी डीआईओएस को निर्देश दिए गए हैं कि वो 10 दिसंबर से पहले अपने अपने जिलों में प्रतियोगिता कराकर तीन तीन गायन मंडलियों का चयन कर लें। जिसके बाद इस प्रतियोगिता का आयोजन 11 से 15 दिसंबर के बीच मंडल स्तर पर होगा और मडंल की टीम में चयनित प्रतिभागी 28 एवं 29 दिसंबर को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। जहां पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 29 दिसंबर को 10 गायन मंडली को सम्मानित करेंगे।


बाल गंगाधर तिलक के सम्मान में प्रतियोगिता
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक ने भले ही आजाद भारत में सांस न ली हो लेकिन देश की आजादी में उनका अहम योगदान रहा है। बाल गंगाधर तिलक के नारों ने अंग्रेजी हुकूमत की नीव हिला दी थी। 'स्वराज्य मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर रहूंगा' का नारा देकर बाल गंगाधर ने अंग्रेजों के छक्के छुड़ा दिए थे, क्योंकि इस नारे ने देश भर के तमाम लोगों को प्रभावित किया।

ये भी पढ़ें- ठंड से भगवान भी ठिठुरने लगे, भक्त कर रहे ये उपाय, देखें तस्वीरें

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग