
बाड़मेर में कोविड होम आइसोलेशन 0, जिले में एक्टिव केस 6
बाड़मेर. महामारी के दौर में बुधवार काफी राहत भरा कहा जा सकता है। जिले में होम आइसोलेशन में अब कोई संक्रमित नहीं है। कोविड में पहली बार होम आइसोलेशन 0 हुआ है। हालंाकि संक्रमित अभी भी मिल रहे हैं। जिले में बुधवार को 318 नमूनों की जांच में सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई।
जिले में कोरोना संक्रमण में पॉजिटिव सबसे अधिक होम आइसोलेशन में ही रहे थे। एक बार तो स्थिति यह थी कि ढाई हजार से अधिक संक्रमित घरों में आइसोलेट थे। धीरे-धीरे कोविड की रफ्तार कम होने के बाद संक्रमितों में कमी आई और पहली बार बुधवार को एक भी संक्रमित होम आइसोलेशन में नहीं रहा। अब 6 एक्टिव केस अस्पताल में भर्ती है।
बुलेटिन में होम आइसोलेट में कोई संक्रमित नहीं
सीएमएचओ डॉ. बाबूलाल विश्नोई की ओर से जारी कोविड बुलेटिन में होम आइसोलेशन में 0 बताया गया है। वहीं तीन संक्रमित बाड़मेर अस्पताल और एक व्यक्ति के बालोतरा अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी दी गई है।
Published on:
29 Jul 2021 09:28 pm
बड़ी खबरें
View Allबाड़मेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
