21 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Barmer News: सेल्फी लेते समय डिग्गी में गिरा 7 साल का मासूम, बचाने कूदी मां; डूबने से दोनों की मौत

बाड़मेर जिले के सदर थाना इलाके के बानो की बेरी दूध गांव में रविवार सुबह डिग्गी में डूबने से मां-बेटे की मौत हो गई। 7 साल का मासूम बेटा डिग्गी के पास सेल्फी लेते समय अचानक पैर फिसलने से गहरे पानी में गिर गया था। उसे डूबता देख मां ने भी पानी में छलांग लगा दी। डूबने से दोनों की मौत हो गई।

2 min read
Google source verification
Mother son death Barmer

मौके पर लोगों की भीड़ और मृतक मां-बेटे की फाइल फोटो-पत्रिक

बाड़मेर। बाड़मेर जिले के सदर थाना इलाके के बानो की बेरी दूध गांव में रविवार सुबह डिग्गी में डूबने से मां-बेटे की मौत हो गई। 7 साल का मासूम बेटा डिग्गी के पास सेल्फी लेते समय अचानक पैर फिसलने से गहरे पानी में गिर गया था। उसे डूबता देख मां ने भी पानी में छलांग लगा दी। डूबने से दोनों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और सिविल डिफेंस की टीम ने करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद डिग्गी से दोनों के शवों को बाहर निकाला।

सेल्फी लेते समय पैर फिसला, बचाने कूदी मां

सदर थाना अधिकारी करतार सिंह ने बताया कि मृतका जीयो देवी (30) पत्नी गोसाईराम अपने 7 साल के बेटे हितेश के साथ घर के पास बनी पानी की डिग्गी के पास सेल्फी ले रही थी। पहले दोनों साथ में कुछ तस्वीरें खींचीं। इसके बाद जब वह अकेले सेल्फी लेने के लिए बेटे को नीचे उतार रही थी, तभी अचानक मासूम हितेश का पैर फिसल गया और वह सीधे गहरी डिग्गी में जा गिरा। बेटे को पानी में डूबता देख जीयो देवी ने आव देखा न ताव और बेटे की जान बचाने के लिए खुद भी डिग्गी में कूद गई। पानी गहरा होने के कारण दोनों ही खुद को संभाल नहीं पाए और डूब गए।

चिल्लाने की आवाज सुन दौड़े पड़ोसी

मृतका के भाई जालाराम ने बताया कि उसकी बहन जीयो देवी तीन दिन पहले ही अपने बेटे हितेश के साथ पीहर आई थी। रविवार को परिवार के बाकी सभी सदस्य एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रिश्तेदारी में गए हुए थे। घर पर सिर्फ मां-बेटा ही अकेले थे। सुबह करीब 10:30 बजे यह हादसा हुआ। चीख-पुकार सुनकर जब आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तब जाकर घटना का पता चला।

3 घंटे बाद निकले शव

हादसे के बाद ग्रामीणों ने दोनों को बचाने का काफी प्रयास किया, लेकिन पानी गहरा होने के कारण कामयाबी नहीं मिली। मौके पर जेसीबी बुलाई गई और डिग्गी की एक दीवार को तोड़कर पानी बाहर निकाला गया। सूचना मिलने पर सिविल डिफेंस की टीम और सदर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों और रेस्क्यू टीम की मदद से करीब 3 घंटे बाद दोपहर 1:30 बजे मां-बेटे के शवों को बाहर निकाला जा सका। मृतका जीयो देवी की शादी साल 2015 में कितनोरिया निवासी गोसाईराम के साथ हुई थी। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग