9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान में 716 विद्यालय स्मार्ट स्कूल बनेंगे

जिले के 42 स्कूलों में पीएमश्री योजना के होंगे विकास कार्य

2 min read
Google source verification
br1710c46.jpg

दिलीप दवे बाड़मेर. प्राइम मिनिस्टर स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया योजना (पीएम श्रीयोजना) के तहत राजस्थान के 716 सरकारी स्कूलों का विकास किया जाएगा। योजना के तहत अपग्रेड किए गए स्कूलों में शिक्षा देने का एक आधुनिक, परिवर्तनकारी और समग्र तरीका अपनाया जाएगा। इसमें नवीनतम तकनीक, स्मार्ट क्लास, खेल और आधुनिकता पर विशेष फोकस रहेगा।

यह भी पढ़ें: आधार न जनआधार का प्रमाणीकरण कैसे होंगे छात्रवृत्ति के पात्र

योजना के तहत राजस्थान में हर ब्लॉक से 2 स्कूलों का चयन होगा। इसमें एक प्रारंभिक शिक्षा और दूसरा माध्यमिक शिक्षा का स्कूल होगा। द्मपीएम श्री योजनाद्य के तहत अपग्रेड होने वाले स्कूलों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के सभी घटकों की झलक दिखाई देगी और ये मॉडल स्कूलों की तरह कार्य करेंगे। इसके अतिरिक्त अन्य स्कूलों का मार्गदर्शन भी करेंगे। राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद के अनुसार विद्यालय चयन प्रक्रिया त्रि स्तरीय होगी। विद्यालयों का यू-डाइस प्लस डाटा के आधार पर चयन होगा। योजना के तहत निर्धारित मापदंड पूरे करने वाले विद्यालय चयनित होंगे। विद्यालयों की ओर से ऑनलाइन चैलेंज पोर्टल के माध्यम से आवेदन किया जाएगा। इस पोर्टल पर 14 अक्टूबर 2022 से आवेदन शुरू हुए हैं। यह योजना पांच साल 2022 से 2027 तक साल चलेगी, जिसमें एक प्रारं भिक व एक माध्यमिक शिक्षा स्कूल का चयन होगा।

यह भी पढ़ें: अब और महंगा पकेगा पोषाहार, राशि में सरकार ने की बढ़ोतरी

चयनित स्कूलों को 2-2 करोड़ रुपए मिलेंगे -पीएमश्री योजना के तहत केन्द्र सरकार की ओर से हर विद्यालय को इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए दो-दो करोड़ रुपए मिलेंगे। इनसे चयनित विद्यालयों में नवीनतम तकनीक स्मार्ट क्लास, खेल और आधुनिकता के लिए सामग्री का क्रय होगा। हर विद्यालयों को बेहतर व आधुनिक शिक्षा मुहैया करवाने के साथ सर्वांगीण विकास करना सरकार की मंशा है।
यूडाइस के आधार पर चयन-यूडाइस व अन्य सूचनाओं के आधार पर चयन किया जाएगा। इसमें विद्यालय में सुविधाएं, परीक्षा परिणाम, खेल मैदान, विद्यालय भवन, सह शैक्षणिक गतिविधियां व पौधरोपण आदि के आधार पर चयन होगा। इसके लिए जिला कलक्टर की अध्यक्षता में गठित कमेटी चयन कर स्कूल का नाम आगे भेजेगी। पीएमश्री यानि प्राइम मिनिस्टर स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया योजना के तहत जिले के 42 स्कूलों में विकास कार्य करवाए जाएंगे। वहीं राजस्थान में तो 716 सरकारी स्कूलों का विकास किया जाएगा। योजना के माध्यम से अपग्रेड किए स्कूलों में शिक्षा देने के एक आधुनिक, परिवर्तनकारी और समग्र तरीका लाया जाएगा। जिसमें नवीनतम तकनीक स्मार्ट क्लास, खेल और आधुनिकता पर फोकस रहेगा। योजना की गाइडलाइन के अनुसार प्रदेश में प्रत्येक ब्लॉक से 2 स्कूलों का चयन किया जाएगा।
ऑनलाइन आवेदन मांगे गए- ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। सभी विद्यालय आवेदन कर सकेंगे। इसके बाद हर ब्लॉक से दो स्कूल चयनित होंगे जिन्हें केन्द्र सरकार की ओर से योजना का लाभ मिलेगा। - जैतमालसिंह राठौड, एडीईओ माध्यमिक बाड़मेर


बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग