11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नहीं सुधरी सफाई व्यवस्था तो कॉलोनी वालों ने ही उठाया बीड़ा

- जेसीबी लगा हटाई गंदगी
2 min read
Google source verification
According to residents, cleaning workers do cleaning in week intervals

According to residents, cleaning workers do cleaning in week intervals

बालोतरा. नगर की आवासीय मण्डल कॉलोनी में बिगड़ी सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं होता देख वार्ड की महिलाओं ने खुद के खर्चे से जेसीबी लगा सफाई करवाई। महिलाओं ने बताया कि आवासन मण्डल कॉलोनी में बिगड़ी सफार्ई व्यवस्था से रहवासियों का सुख चैन छीन गया है।

रहवासियों के अनुसार सफाईकर्मी सप्ताह अंतराल में सफाई करते है। इससे जगह-जगह लगे गंदगी के ढेर, फैले गंदे पानी पर आवागमन में परेशानियां उठानी पड़ती है। मौसमी बीमारियां होने का डर सताता है। कई बार नगर परिषद प्रशासन को समस्या से अवगत करवाया, लेकिन सुनवाई नहीं की जा रही है।

इससे परेशान महिला मण्डल महिलाओं ने मंगलवार को स्वयं के खर्चे से जेसीबी से सफार्ई करवाई। मधुलिका लोहिया, विमला देवी सोनी ने बताया कि नगर परिषद प्रशासन को समस्या से अवगत करवाने के बावजूद ध्यान नहीं दे रहा है। कॉलोनी में सार्वजनिक रोशनी की व्यवस्था बिगड़ी हुई है।

और इधर...

करंट से एक युवक की मौत

बाड़मेर. धोरीमन्ना थाना क्षेत्र के अजाणियों की ढाणी राजस्व गांव स्थित पावर हाउस के पास विद्युत लाइन जोड़ते समय करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार वहाव (22) पुत्र मोहम्मद हबीब निवासी नारायणी पुलिस थाना हनवारा धोबिया, झारखंड गांव में विद्युत लाइन बिछाने का काम कर रह रहा था।

मंगलवार सुबह वह अजाणियों की ढाणी में घरेलू विद्युत कनेक्शन के पोल खड़ा करके विद्युत तार खींच रहा था। इस दौरान तार में करंट प्रवाहित होने से वह चपेट में आ गया। उसके साथ कार्य पर लगे लोग उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर आए जहां चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस नेवहाव के परिजनो को सूचना दी तथा शव को मोर्चरी में रखवाया।

नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में 300 मरीजों का उपचार

बालोतरा. विप्र फाउण्डेशन युवा मंच बालोतरा व महर्षि गौतम चिकित्सा सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को नगर के महावीर सेवा सदन में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित हुआ। फाउण्डेशन नगर अध्यक्ष महेश पंचारिया ने बताया कि पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष पारसमल भण्डारी, भाजपा युवा नेता गोविन्द सिंह राजपुरोहित कालूड़ी, ओम बांठिया ने फीता काट व मां सरस्वती के आगे दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का शुभांरभ किया।

जिला महामंत्री श्यामसिंह राजपुरोहित सोढ़ा ने बताया कि शिविर में चिकित्सकों ने मध्यान्ह तीन बजे तक सेवाएं देते हुए 300 मरीजों की जांच कर उपचार किया। कार्यक्रम में जिला संरक्षक रमेश जोशी, जिला मंत्री ओम सिंह, जिला मंत्री निखिल अवस्थी, मनीष राजगुरु, महेंद्र पंचारिया, ग्रामीण अध्यक्ष कैलाश राजपुरोहित,चन्द्रप्रकाश शर्मा,प्रदीप तिवारी आदि ने सेवाएं दी।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग