8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रदेश की स्वास्थ्य रैंकिंग में बाड़मेर की भाडखा आदर्श पीएचसी अव्वल

-प्रदेश में कुल 889 आदर्श पीएचसी, बाड़मेर जिले में 51 जिले के पीएचसी पादरू 11वें, असाड़ा 35वें, किटनोद 45वें तथा परेउ 47वें स्थान पर
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Mahendra Trivedi

•

Updated: 27 Feb 2021, 9:38 PM IST

प्रदेश की स्वास्थ्य रैंकिंग में बाड़मेर की भाडखा आदर्श पीएचसी अव्वल

प्रदेश की स्वास्थ्य रैंकिंग में बाड़मेर की भाडखा आदर्श पीएचसी अव्वल

बाड़मेर. जिले का आदर्श प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भाडखा माह जनवरी 2021 की राज्य स्तरीय रैंकिंग में प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा हैं।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बीएल विश्नोई ने बताया की विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराए जाने के उद्देश्य से आदर्श प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र योजना संचालित की जा रही हैं। योजना के तहत राज्य में कुल 889 व जिले में 51 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों को आदर्श प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के रूप में विकसित किया गया है। इन चिकित्सा संस्थानों पर निर्धारित पर्याप्त स्टाफ की उपलब्धता, औषधियों की उपलब्धता, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर निशुल्क जांच योजना के तहत की जाने वाली 15 जांचों की उपलब्धता, प्रसव सेवाएं तथा आयुष चिकित्सक को पदस्थापित कर आयुर्वेद एवं योग की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाती है। उक्त सेवाओं और ओपीडी रोगियों की संख्या तथा मरीजों की संतुिष्ट के आधार पर राज्य स्तर से हर माह समीक्षा के बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों की रैंकिंग जारी की जाती है। राज्य स्तरीय रैंकिंग में जिले के अन्य प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पादरू 11वें, असाड़ा 35वें, किटनोद 45वें तथा परेउ 47वें स्थान पर रहा है।