दीपक व करवे बनाने में लग जाते है परिवार के सब सदस्य
बाड़मेर में दीपोत्सव की तैयारियां चल रही है। शहर के बलदेवनगर में मिट्टी के दीपक बनाए जा रहे है, जो दीपोत्सव पर हर घर में रोशनी करेंगे। ध्यान रहे कि शहर में मिट्टी के दीपक बहुत ही कम परिवार बनाते हैं। इन दीपों को दीपावली पर रोशन करना शुभ माना जाता है। दीपक के साथ करवें भी मिट्टी से बनाए जाते है। जिन पर रंग भर कर आकर्षक बनाया जाता है। दीपक व करवे बनाने के लिए परिवार के काम करते है। महिलाएं मिट्टी को बारीक बनाते के बाद छांनती है। दीपक व करवों को भट्टी में पकया जाता है। बलदेव नगर में एक परिवार तीन पीढिय़ां यह काम कर रही है।