30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अंबेडकर न्यायविद, महान समाज सुधारक और राजनीतिज्ञ

अम्बेड़कर की जयंती साप्ताहिक पखवाडे के तहत समापन कार्यक्रम

2 min read
Google source verification
अंबेडकर न्यायविद, महान समाज सुधारक और राजनीतिज्ञ

अंबेडकर न्यायविद, महान समाज सुधारक और राजनीतिज्ञ


बाड़मेर. संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेड़कर की जयंती साप्ताहिक पखवाडे के तहत भाजपा एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष वीरमाराम मेघवाल के नेतृत्व में रविवार को समापन कार्यक्रम सांसद कार्यालय बाड़मेर में हुआ। अतिथियों ने बाबा साहेब को पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। भाजपा जिलाध्यक्ष आदूराम मेघवाल ने कहा की डॉ.भीमरावराम अंबेडकर एक न्यायविद, महान समाज सुधारक और राजनीतिज्ञ थे।

उन्हें भारतीय संविधान के निर्माता के रूप में भी जाना जाता है। अस्पृश्यता और जाति प्रतिबंध जैसी सामाजिक बुराइयों को मिटाने के उनके प्रयास सराहनीय थे। उन्होंने अपना सारा जीवन दलितों और अन्य सामाजिक रूप से पिछड़े वर्गों के अधिकारों की लड़ाई लड़ने में समर्पित कर दिया। एससी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण वडेरा ने कहा कि अम्बेडकर हमारे ही नही पूरे विश्व के लिए एक आदर्श व्यक्तित्व है। उनके आदर्शों व विचारों पर चलकर देश के विकास में अपना योगदान दें तभी उनकी जयंती मनाने में सार्थकता है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष खुमान सिंह सोढा ने कहा कि बाबासाहेब राजनीतिक सुधारक थे जिन्होंने भारत में अछूत जाति के अधिकारों के लिए अभियान चलाया। चौहटन प्रधान रूपाराम सारण ने कहा कि देश के विकास व उन्नति में बाबा साहेब के योगदान को कभी भुलाया नही जा सकता।

एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष विरमाराम मेघवाल ने कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर स्वतन्त्र भारत के संविधान निर्माता, दलितों के मसीहा, समाज सुधारक होने के साथ साथ एक राष्ट्रीय नेता भी थे।किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रणवीरसिंह भादू, प्रतिपक्ष नेता पृथ्वी चण्ड़क, डॉ राधा रामावत ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन एससी मोर्चा के जिला महामंत्री ईश्वरचंद नवल ने किया तथा धन्यवाद कार्यक्रम संयोजक प्रो. मेघाराम गढ़वीर व सह संयोजक गोपालदास बडेरिया ने दिया।

एससी मोर्चा के जिला मीडिया प्रवक्ता धर्मेन्द्र फुलवारियां ने बताया कि नगर अध्यक्ष सुरेश मोदी, आनन्द पुरोहित, लक्ष्मण टाक, ताराचंद मुण्डोतियां, ओमप्रकाश सिंगारिया, अनिता चौहान, दिनेश विश्नोई, जगदीश जाटोल, दीपाराम, नखताराम मेघवाल, रमेश शर्मा, मुस्कान, अशोक सिंगारिया मौजूद रहे।

Story Loader