8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सिणधरी खंड से डेढ़ करोड़ रुपये की राशि राम मंदिर ट्रस्ट के खाते में जमा

निधि समर्पण अभियान का समापन
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Dileep Kumar Dave

•

Updated: 21 Feb 2021, 8:35 PM IST

सिणधरी खंड से डेढ़ करोड़ रुपये की राशि राम मंदिर ट्रस्ट के खाते में जमा

सिणधरी खंड से डेढ़ करोड़ रुपये की राशि राम मंदिर ट्रस्ट के खाते में जमा

सिणधरी बाड़मेर.़श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट की ओर से भारत भर में चलाए जा रहे निधि समर्पण अभियान का सिणधरी खंड में समापन समारोह एवं स्नेह मिलन कार्यक्रम खेतलाजी मंदिर में रविवार को आयोजित किया गया। समारोह में महंत हनुमानदास का सानिध्य प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में अनुभव कथन, संघ परिचय वर्ग के साथ ही बड़ी राशि समर्पित करने वाले दानदाताओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मान किया गया। अभियान के तहत खंड के सभी घरों तक पहुचे कार्यकर्ताओं को समाज ने बढ़-चढक़र प्रभु राम के भव्य मंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पण की।

संघ दृष्टि से सिणधरी खंड के 40 गांवों से रामभक्तों ने एक करोड़ इक्यावन लाख रुपए का समर्पण किया भारतीय स्टेट बैंक के माध्यम से श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के खाते में राशि को जमा करवाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अर्जुनराम गर्ग, विभाग कार्यवाह धनाराम भद्ररू, प्रान्त शारीरिक शिक्षण प्रमुख भगवतदान रतनू, विभाग मंत्री विश्व हिंदू परिषद पुरुषोत्तम गोयल, खंड संघ चालक जोगाराम, सह जिला कार्यवाह बाबूलाल प्रजापत, जिला प्रचारक बाबूलाल, मंचसीन रहे।

कार्यक्रम में सिवाना विधायक हमीरसिंह भायल, सिणधरी चोसिरा सरपंच सहित सिणधरी खंड के समस्त कार्यकर्ता मौजूद रहे।