20 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बाड़मेर में बोले बाबा,मिटाएंगे गोहत्या का कलंक,जानिए पूरी खबर

- योगगुरू करेंगे मठ में सहयोग

2 min read
Google source verification
Baba ramdev, Cow slaughter, erase Stigma

Baba said in Barmer,Will erase Stigma of Cow slaughter

बाड़मेर.योगगुरु बाबा रामदेव ने देश में गोहत्या के कलंक को मिटाने की बात कहते हुए गायों की दशा सुधारने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि देश में नौ करोड़ गोवंश बचा है और उसकी हालत खराब है। रामदेव शुक्रवार को तारातरा गांव में संत मोहनपुरी महाराज के भण्डारा कार्यक्रम में पहुंचे थे। उनके साथ अवधेशानंद गिरि महाराज भी यहां पहुंचे।

बाबा रामेदव ने कहा कि साधु चलता- फिरता तीर्थ होता है। तारातरा तपोभूमि पर बड़े गुरुकुल का निर्माण होगा और उसमें पंतजलि सहयोग करेगा। मानव को जगाने का काम विद्या करती है। बिना किसी भेदभाव विद्या का काम हो। उन्होंने कहा कि दुनियां अविष्कार करना जानती है तो भारत पर चमत्कार होते हैं। यह साधु-संतों का काम है।

यह प्रदर्शन नहीं, श्रद्धालुओं का रैला

रामदेव ने कहा कि सब कुछ परमात्मा है। सबसे बड़ी पूजा है कि ऐसा कर्म करो कि भगवान भी प्रसन्न हो जाएं। ऐसे कर्म करें कि ज्ञान व भक्ति की शक्ति बढ़ जाए। उन्होंने कहा कि बुलावा आया तो सोचा कहां ले जा रहे हैं,लेकिन पहाड़ की तलहटी में बीहड़ जंगल में इतनो बड़ो मंगल हमने पहली बार देखयो है।

तारातरा तपोभूमि- अवधेशानंदगिरि

अवधेशानंदगिरि महाराज ने कहा कि यह तप की भूमि है। मरुधरा की तारातरा भूमि जो दूसरों को तारती है। धर्म संस्कृति व सनातन हिन्दू धर्म व उसकी सभ्यता व संस्कार सनातन ही महत्वपूर्ण हैं। राष्ट्र के प्रति स्वाभिमान होना चाहिए।

कोठारी ने किए दर्शन

लोकायुक्त एसएस कोठारी ने कहा कि मनुष्य के भीतर छिपी हुई शक्ति को उजागर करना महापुरूषों से सीखना होगा। उन्होंने कहा कि समाज के लिए बलिदान व संकल्प लेकर आगे बढऩे का आह्वान संत महापुरूष करते हैं। सांसद सुमेधानंद सरस्वती ने कहा कि मोहनपुरी व अन्य संतों के तप का यह प्रसाद है। संस्कारवान और अग्रि से अग्नि प्रवजिल्लत होती है। पवित्र शब्द मन में धारण करें, जिससे आगे बढ़ पाएंगे।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग