
नेटवर्क का अभाव होने से पोस मशीनें काम नहीं कर रही
समदड़ी. सार्वजनिक वितरण प्रणाली को सुदृढ़ बनाने को लेकर सरकार ने उचित मूल्य की दुकानों पर पोस मशीनें लगाई है, लेकिन दूर दराज के गांवो में नेटवर्क का अभाव होने से मशीनें काम नहीं कर रही। एेसे में राशन विक्रेताओं व उपभोक्ताओं को हर बार परेशानी उठानी पड़ती है।
वितरण में पारदर्शिता को लेकर सरकार के आदेश पर उचित मूल्य की दुकानों पर पोस मशीनों से वितरण किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में सर्वर की समस्या राशन डीलरों के लिए गले की हड्डी बन गई है । इस पर राशन सामग्री वितरण करने तो राशन सामग्री लेने को लेकर वितरण के दिनों में राशन विक्रेता व उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ती है।
राशन सामग्री लेने के लिए काम छोड़ कर उपभोक्ता राशन दुकानों पर पहुंचते हैं, लेकिन सर्वर खराब होने पर कई घण्टों के इंतजार बाद इन्हें वापिस खाली हाथ घरों को लौटना पड़ता है। उपभोक्ताओं को बार-बार राशन की दुकानों के चक्कर लगाने पड़ते हैं। अधिकांश ग्रामीण क्षेत्रों में प्राय: यह समस्या है। इससे समय व धन की बर्बादी के साथ कई तरह की परेशानियां उठानी पड़ती है। निसं.
कई चक्कर काटने को मजबूर - घर का कामकाज छोड़कर राशन लेने दुकान पर पहुंचते हैं। सर्वर खराब होने से समय पर राशन सामग्री नहीं मिलती । कई चक्कर लगाने पर राशन सामग्री मिलती है। - सायरी जोगी, उपभोक्ता
सर्वर की समस्या रहती- राशन की दुकानों पर हमेशा सर्वर की समस्या रहती है। इससे राशन लेने के लिए अधिक इन्तजार करना पड़ता है। इससे दूसरे कार्य भी प्रभावित होते हैं। - ताम्बाराम, उपभोक्ता
सर्वर की समस्या, सरकार करें समाधान- पिछले लम्बे समय से सर्वर खराब चल रहा है । प्राय: यह समस्या रहती है। दिनभर में मुश्किल से दो से तीन क्विटंल गेहूं वितरण हो पाते हैं। इससे राशन डीलर भी परेशान है। सरकार स्थायी समाधान करें। - रिकबचन्द मेहता, तहसील अध्यक्ष राशन विक्रेता संघ
02- समदड़ी. बामसीन में सर्वर खराब होने से राशन के इन्तजार में खड़े उपभोक्ता।
Published on:
15 Mar 2018 06:06 pm
बड़ी खबरें
View Allबाड़मेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
