23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan: पहलगाम अटैक के बाद आपत्तिजनक पोस्ट, मच गया हड़कंप

Pahalgam Terrorist Attack जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद देशभर के साथ ही राजस्थान में भी पुलिस अलर्ट मोड पर है। इसी बीच राजस्थान में ऐसा पोस्ट सामने आया है, जिसने हलचल मचा दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Anil Prajapat

•

Updated: 25 Apr 2025, 8:24 AM IST

Pakistanis do not want to leave India after the order after the Pahalgam attack

Pakistanis do not want to leave India after the order after the Pahalgam attack

बालोतरा। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद देशभर के साथ ही राजस्थान में भी पुलिस अलर्ट मोड पर है। सोशल मीडिया पर भी पुलिस की पैनी नजर है। भड़काऊ बयान, आपत्तिजनक पोस्ट या भ्रामक जानकारी सोशल मीडिया पर साझा करने वालों पर भी पुलिस नजर रख रही है। इसी बीच आतंकियों के कायराना हमले के बाद एक ऐसा ट्वीट सामने आया जिसने राजस्थान में हलचल मचा दी। वहीं, इस पोस्ट ने पुलिस के भी होश उड़ा दिए है।

दरअसल, बालोतरा जिले में गिड़ा क्षेत्र के केसुंबला भटियान के एक युवक अब्दुल पुत्र कादिर खान ने सोशल मीडिया पर आतंकियों के पक्ष में पोस्ट कर दी। इस मामले को लेकर गिड़ा पुलिस ने उसे डिटेन किया। हालांकि, बाद में पाबंद करके छोड़ दिया।

गिड़ा थानाधिकारी विशालकुमार ने बताया कि पोस्ट को लेकर साइबर टीम ने तुरंत युवक को डिटेन कर थाने लाया गया। पूरी जांच पड़ताल करने पर युवक ने बताया कि मैंने किसी प्लेटफॉर्म से पोस्ट को कॉपी किया था। हालांकि हमारा ऐसा कोई इरादा नहीं था, जिससे हिंसा भड़के। इसको लेकर पुलिस ने युवक को 151 में पाबंद कर छोड़ा गया।

सोशल मीडिया पर पुलिस की कड़ी नजर

बता दें कि पहलगाम में आतंकी हमले के बाद राजस्थान में लोगों में जबरदस्त आक्रोश सामने आ रहा है।इस बीच प्रदेश में किसी अनहोनी नहीं हो, इसको लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर है। पुलिस मुख्यालय ने प्रदेशभर के पुलिस अधिकारियों को सतर्कता बरतने और हर छोटी-बड़ी घटना पर नजर रखने के निर्देश जारी किए हैं। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भी पुलिस की कड़ी नजर है।

यह भी पढ़ें: ये आपकी सरकार का फेलियर है… जयपुर के नीरज उधवानी की अंतिम विदाई में केंद्रीय मंत्री के सामने फूटा महिला का गुस्सा

आपत्तिजनक पोस्ट या भ्रामक जानकारी सोशल मीडिया पर साझा करने वालों पर भी पुलिस नजर रख रही है। इसके लिए सभी एसपी और जयपुर व जोधपुर पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किए गए हैं। खासतौर पर सोशल मीडिया पर वायरल संदेशों, पोस्ट और टिप्पणियों की लगातार निगरानी रखने के निर्देश जारी किए गए हैं।


यह भी पढ़ें

Pahalgam Attack: जयपुर के नीरज का अंतिम संस्कार, चिता के पास बिलखती रही पत्नी; CM ने पोंछे मां के आंसू