6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बाड़मेर में रेतीले बवंडर से 500 से अधिक गांवों की बिजली गुल, 169 पोल टूटे

-डिस्कॉम को 5.34 लाख रुपए का नुकसान-एक ही दिन में 360 गांवों में बिजली आपूर्ति बहाल-तेज अंधड़ का बाड़मेर जिले में कहर

1 minute read
Google source verification
रेतीले बवंडर से 500 से अधिक गांवों की बिजली गुल, 169 पोल टूटे

रेतीले बवंडर से 500 से अधिक गांवों की बिजली गुल, 169 पोल टूटे

बाड़मेर. जिले में शनिवार देर रात को आए अंधड़ के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। करीब 70-80 किमी की तेज हवाएं चली इससे बिजली आपूर्ति धाराशायी हो गई। जिले के कई क्षेत्रों में पोल उखडऩे से बिजली आपूर्ति बंद हो गई। करीब 500 से अधिक गांव रात भर अंधेरे में ही रहे।
बाड़मेर में तेज आंधी का दौर शनिवार रात करीब 1 बजे अचानक शुरू हुआ था। इसके बाद इसका असर इतना अधिक हुआ कि ताउते चक्रवात का भी नहीं हुआ था। जिले के अंधड़ से प्रभावित क्षेत्रों में बिजली गुल हो गई। जिला मुख्यालय पर तो करीब 2 घंटे बाद बहाल हो गई, लेकिन गांवों में रविवार शाम तक बिजली नहीं लौटी। हालांकि डिस्कॉम की टीमें सुबह से ही काम में जुट गई और करीब 360 गांवों में आपूर्ति बहाल करने का दावा किया गया है।
अधीक्षण अभियंता बाड़मेर अजय माथुर ने बताया कि शनिवार रात को अधड़ व बारिश के कारण जिले के विभिन्न इलाकों में बिजली के तार, पोल टूट गए। इसमें 33 व 11 केवी के 97 पोल, 8 मीटर के 72 पोल क्षतिग्रस्त हुए। वहीं 33 केवी के 6 एवं 11 केवी के 167 फीडर की विद्युत आपूर्ति बाधित हुई जिससे जिले के करीब 500 से अधिक गांवों की बिजली गुल हो गई। इसके बाद रविवार को वृहद स्तर पर डिस्कॉम द्वारा टीमे लगाकर विद्युत आपूर्ति को सुचारू करने का कायज़् शुरू किया गया। शाम तक 500 में से 400 गांवों की विद्युत आपूर्ति को सुचारू कर दिया गया। जबकि शेष की विद्युत आपूर्ति चालू करने के लिए टीमें कार्य कर रही हैं एवं इन गांवों की विद्युत आपूर्ति को भी सोमवार शाम तक सुचारू करने का प्रयास किया जा रहा है।
यहां हुआ सर्वाधिक नुकसान
अधीक्षण अभियंता के अनुसार बायतु, शिव, रामसर, भियाड़, पचपदरा, धोरीमन्ना, गुड़ामालानी, चौहटन, सिणधरी, बालोतरा में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग