9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ट्रेलर व कार की भिड़ंत में एक की मौत, दो गंभीर घायल

मेगा हाइवे पर मालियों की ढाणी के पास हादसा

less than 1 minute read
Google source verification
ट्रेलर व कार की भिड़ंत में एक की मौत, दो गंभीर घायल

ट्रेलर व कार की भिड़ंत में एक की मौत, दो गंभीर घायल

आरजीटी थानान्तर्गत मेगा हाइवे पर मालियों की ढाणी गांव के पास एक ट्रेलर व कार के बीच हुई भिड़ंत मे कार में सवार एक जने की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दो जने गंभीर घायल हो गए। सूचना पर आरजीटी पुलिस मौके पर पहुंची। गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया। दुर्घटना के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया ।
पुलिस के अनुसार शुक्रवार को मेगा हाईवे पर कुछ लोग कार में सवार होकर पोकरण से गुजरात के लिए निकले थे। इस दौरान मेगा हाइवे पर मालियों की ढाणी गांव के पास आमने से तेज गति से आ रहे एक ट्रेलर ने कार से भिड़ंत हो गई। हादसे में कार में सवार ओमसिंह (45) पुत्र शंकरसिंह निवासी गांव जाबरा, पोकरण की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि कार मे सवार मुकनसिंह (40) पुत्र मुल्तानसिह, अशोकसिंह (25) पुत्र नरपतसिंह गंभीर घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस की सूचना पर मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे। शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा गया। पुलिस ने मृतक के पुत्र सुमेरसिंह की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की ।
तेज रफ्तार ट्रक का चालक फरार
हादसे के दौरान ट्रक चालक तेज र$फ्तार से ड्राइव कर रहा था। कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गइ्र। हादसे के बाद कार सवार फंस गए। जिनकों मशक्कत के बाद निकला गया। इस बीच चालक मौका देखकर फरार हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस के चालक भाखराराम व ईएमटी किशनाराम ने गंभीर घायलों को गुड़ामालानी राजकीय अस्पताल पहुंचाया। जहा गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बाड़मेर रैफर कर किया गया।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग