8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाड़मेर जिले में 49 नए पॉजिटिव, एक चिकित्सक को कोरोना, संक्रमित कंपाउंडर की मौत

जिले के साथ शहर में फिर कोरोना विस्फोट रॉय कॉलोनी में चिकित्सक संक्रमित
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Mahendra Trivedi

•

Updated: 30 Jul 2020, 7:10 AM IST

बाड़मेर के राजकीय अस्पताल में कोरोना संक्रमित कंपाउंडर की मृत्यु के बाद शव को घंटों तक रोकने पर रोष जताते हुए।

बाड़मेर जिले में 49 नए पॉजिटिव, एक चिकित्सक को कोरोना, संक्रमित कंपाउंडर की मौत

बाड़मेर. जिले में पॉजिटिव का आंकड़ा बुधवार को बढ़कर 1300 को पार कर गया। एक ही दिन में जिले में 49 नए केस सामने आए हैं। इसमें 26 केस बाड़मेर शहर में मिले है। सुबह व शाम की दोनों रिपोर्ट में 13-13 पॉजिटिव मिले है। काफी दिनों बाद कोरोना फिर से विस्फोटक हो रहा है।
सीएमएचओ डॉ. कमलेश चौधरी ने बताया कि बुधवार को बाडमेर राजकीय चिकित्सालय की सुबह की रिपोर्ट में शहर में गायत्री चौक से 7, ढाणी बाजार 2, पनघट रोड 2, राय कालोनी, रामनगर से 1-1 केस है। वहीं जिले के ग्रामीण क्षेत्र के मेगा उत्तरलाई रोड 5, चौहटन 2, काऊ का खेडा 2, गूंगा, थुंबली, बचिया से 1-1 केस है।
वहीं बालोतरा शहर से 7 है तथा पचपदरा में एक संक्रमित मिला है।
जिला चिकित्सालय की शाम की रिपोर्ट में बाड़मेर शहर से 13 केस मिले। जिसमें कल्याणपुरा मार्ग संख्या चार 1, सुनारों का वास 5, महावीर नगर 1, सरदारपुरा 3, पनघट रोड 1, तेलियों का वास 1 व पुराना जाटावास 1 संक्रमित मिला। ग्रामीण के शिव, कुड़ला व निम्बली पाना से 1-1 पॉजिटिव आया है।
रॉय कॉलोनी में चिकित्सक संक्रमित
बाड़मेर में चिकित्साकर्मियों के संक्रमित होने का भी सिलसिला जारी है। अब रॉय कॉलोनी में रहने वाले एक चिकित्सक की रिपोर्ट बुधवार को पॉजिटिव आई है। इससे पहले बाड़मेर शहर में दो चिकित्सक पहले ही संक्रमित हो चुके हैं।

सुबह भर्ती, दोपहर में टूटा दम
बाड़मेर. बाड़मेर में बुधवार को 54 साल के कंपाउंडर की कोरोना से मौत हो गई। जिला अस्पताल में मेलनर्स द्वितीय के पद पर कार्यरत कंपाउंडर की तबीयत खराब होने पर उन्हें सुबह ही अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। सांस में तकलीफ होने पर आइसीयू में थे। उनका नमूना 27 जुलाई को जांच के लिए भेजा गया था। जिसकी रिपोर्ट बुधवार सुबह पॉजिटिव आई थी। दोपहर बाद उनकी मौत हो गई।
पीएमओ डॉ. बीएल मंसूरिया ने बताया कि कोरोना संक्रमित बाड़मेर शहर के गायत्री चौक निवासी मेलनर्स द्वितीय लूणकरण सोनी की मृत्यु बुधवार को हो गई। उन्हें आइसीयू में भर्ती कर उपचार किया जा रहा था।
परिजनों ने जताया रोष
परिजनों ने शव को काफी समय तक रोकने पर प्रशासन व अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ रोष जताया। उधर पीएमओ मंसूरिया ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव की मृत्यु के बाद प्रोटोकॉल की प्रक्रिया में समय लगता है। इसके कारण कुछ देरी हुई। बाद में शव को अंतिम संस्कार के लिए एंबुलेंस से भेज दिया गया।