2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोरोना से बालोतरा के युवक का जोधपुर में टूटा दम, अब तक 28 की मौत

-जोधपुर के एमजीएच अस्पताल में था भर्ती-जिले में कोरोना से मौतों का सिलसिला जारी

less than 1 minute read
Google source verification
कोरोना से बालोतरा के युवक का जोधपुर में टूटा दम, अब तक 28 की मौत

कोरोना से बालोतरा के युवक का जोधपुर में टूटा दम, अब तक 28 की मौत

बाड़मेर. कोरोना से बाड़मेर जिले में अब तक 28 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। जोधपुर के एमजीएच अस्पताल में शुक्रवार को बालोतरा के एक युवक का दम टूट गया।
जिले में कोरोना संक्रमितों के मौत का सिलसिला जारी है। महात्मा गांधी अस्पताल में पिछले 8 दिनों से भर्ती बालोतरा के 38 साल के युवक की गुरुवार देर रात उपचार के दौरान मौत हो गई।
तीन दिन में तीन मौतें
जिले में पिछले तीन दिनों में लगातार तीन मौतें कोरोना से हुई है। इसमें बाड़मेर जिला अस्पताल से जोधपुर के लिए रैफर किए गए वृद्ध ने बीच रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इसी तरह बालोतरा क्षेत्र की एक महिला की दो सितम्बर को मौत हो गई।
चिकित्सा विभाग भी दर्ज करना भूला
चिकित्सा विभाग की ओर से रोजाना शाम को कोरोना को लेकर जानकारी दी जाती है। इसमें 3 सितम्बर तक कुल 25 मौतें बताई गई। जबकि इस बीच दो संक्रमितों की मौत हो चुकी थी। वहीं 3 सितम्बर की देर रात को जोधपुर के एमजीएच में एक और संक्रमित की मौत हो गई। शुक्रवार को विभाग के अधिकारियों ने पुष्टि करते हुए बताया कि जिले में अब तक 28 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

Story Loader