8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाड़मेर शहर में मिले 12 संक्रमित, एडीएम के निजी सहायक की रिपोर्ट पॉजिटिव

-कलक्ट्रेट में बढ़ रहा कोरोना का संक्रमण-शहर की गलियों में भी हो रहा फैलाव-बाड़मेर जिले में कुल 14 पॉजिटिव-संक्रमितों के होम क्वारंटीन का निरीक्षण
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Mahendra Trivedi

•

Updated: 13 Jul 2020, 9:52 PM IST

बाड़मेर शहर में मिले 12 संक्रमित, एडीएम के निजी सहायक की रिपोर्ट पॉजिटिव

बाड़मेर शहर में मिले 12 संक्रमित, एडीएम के निजी सहायक की रिपोर्ट पॉजिटिव

बाड़मेर. कलक्ट्रेट में संक्रमितों का अंाकड़ा बढ़ता जा रहा है। राजस्व शाखा के बाद अब पास में बैठने वाले एडीएम के पीए की रिपोर्ट भी सोमवार को पॉजिटिव आई है। ऐसे में कलक्ट्रेट में भी संक्रमण फैल रहा है। वहीं बाड़मेर शहर में सोमवार को 12 संक्रमित सहित पीएमओ क्षेत्र में कुल 14 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसमें दो ग्रामीण क्षेत्र से हैं। इधर अधिकारियों ने सोमवार को शहर के ऐसे क्षेत्र का दौरा किया, जहां पर पॉजिटिव को होम क्वारंटीन किया गया है।
बाड़मेर शहर में संक्रमण का आंकड़ा बढ़कर 150 से अधिक हो चुका है। वहीं जिले में सोमवार को 700 को पार कर गया। शहर का काफी बड़ा भाग संक्रमण की चपेट में आ चुका है। काफी समय से सरकारी कार्यालयों में कोरोना नहीं था। अब कलक्ट्रेट तक पहुंचने से चिंता बढ़ी है।
कुल 14 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है
बाड़मेर पीएमओ क्षेत्र में कुल 14 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसमें से दो ग्रामीण व 12 संक्रमित बाड़मेर शहर के अलग-अलग मोहल्लों के हैं।
डॉ. बीएल मंसूरिया, पीएमओ बाड़मेर
बाड़मेर: कहां कितने पॉजिटिव
जटियों का वास: 2
राय कालोनी: 2
कल्याणपुरा: 2
महावीर नगर: 3
खागल मोहल्ला: 1
-तनसिंह सर्कल, आजाद चौक, तथा मारूड़ी व सिणधरी: 1-1
----------
बाड़मेर: कोरोना मीटर
कुल सैम्पल 21412
कुल पॉजिटिव 711
पॉजिटिव से नेगेटिव 431
कुल डिस्चार्ज 419
मौतें 05