6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोविड: गांवों में मिले बेहतर चिकित्सा, राजस्थान में 332 चिकित्सा संस्थानों का चयन

-बाड़मेर जिले की 13 सीएचसी शामिल-ग्रामीण क्षेत्रों में सीएचसी पर सुविधाओं को देगा बढ़ावा-संसाधनों के साथ बढ़ेगा मैन पावर

2 min read
Google source verification
कोविड: गांवों में मिले बेहतर चिकित्सा, राजस्थान में 332 चिकित्सा संस्थानों का चयन

कोविड: गांवों में मिले बेहतर चिकित्सा, राजस्थान में 332 चिकित्सा संस्थानों का चयन

महेन्द्र त्रिवेदी
बाड़मेर.कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर की आशंका को लेकर चिकित्सा विभाग ग्राउंड लेवल पर तैयारियों में जुट गया है। गांवों में चिकित्सा संस्थानों पर फोकस किया जा रहा है। यहां पर संसाधनों के साथ मैन पावर बढ़ाने को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है। प्रदेश के 332 चिकित्सा संस्थानों को चयनित करते हुए तीसरी लहर से निपटने के लिए चिकित्सा व्यवस्थाएं सुदृढ़ की जाएगी।
प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर के दौरान खासकर ग्रामीण क्षेत्रों के चिकित्सा संस्थानों में संसाधनों के साथ मैन पावर की कमी महसूस की गई थी। इसके कारण यहां पर जरूरत के वक्त मरीजों को उपचार की सुविधा उपलब्ध नहीं करवाई जा सकी। हालांकि कुछ स्थानों पर सुविधाएं थी, लेकिन कार्मिकों की कमी होने से दिक्कते सामने आई। इसके चलते इस बार चिकित्सा विभाग ने पहले से ही ग्रामीण क्षेत्र के सीएचसी पर फोकस करते हुए यहां पर बेहतर सुविधाएं जुटाने की तैयारी शुरू कर दी है।
कुछ जिलों में उप जिला भी शामिल
प्रदेश के 332 चिकित्सा संस्थानों में अधिकांश सीएचसी का ही चयन किया गया है। हालांकि कुछ जिलों में उप जिला चिकित्सालय को भी इसमें शामिल करते हुए सुविधाओं पर फोकस किया जाएगा।
बाड़मेर में 13 सीएचसी का चयन
जिले में बायतु, गिड़ा, चौहटन, सिणधरी, धोरीमन्ना, सिवाना, गुडामालानी, शिव, गडरारोड, सेड़वा, पचपदरा, बिशाला व बालोतरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का चयन किया गया है। यहां पर चिकित्सा व्यवस्थाओं को बेहतर बनाया जाएगा।
मैन पावर की मांगी जानकारी
निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं जयपुर ने प्रदेश के समस्त सीएमएचओ व पीएमओ को चिकित्सा विभाग के प्रमुख शासन सचिव के निर्देशों का हवाला देते हुए पत्र भेजकर चयनित 332 चिकित्सा संस्थानों में तीसरी लहर को लेकर चिकित्सा व्यवस्थाएं सुदृढ़ करने की जानकारी देते हुए नर्सिंग और पैरामेडिकल स्टाफ संवर्ग के पदों की सूचना भिजवाने के लिए निर्देशित किया है।
कहां कितने संस्थानों का चयन
जिला चिकित्सा संस्थान
अजमेर 14
अलवर 19
बांसवाड़ा 09
बारां 07
बाड़मेर 13
भरतपुर 11
भीलवाड़ा 13
बीकानेर 12
बूंदी 05
चित्तौडग़ढ़ 09
चूरू 09
दौसा 08
धौलपुर 08
डूंगरपुर 05
श्रीगंगानगर 07
हनुमानगढ़ 08
जयपुर प्र. 17
जयपुर द्वि. 14
जैसलमेर 04
जालोर 08
झालावाड़ 05
झुंझुंनू 13
जोधपुर 15
करौली 07
कोटा 09
नागौर 15
पाली 10
प्रतापगढ़ 04
राजसमंद 06
स.माधौपुर 06
सीकर 17
सिरोही 05
टोंक 07
उदयपुर 13

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग