7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पर्ची के लिए लम्बी कतार… अस्पताल में ओपीडी 2000 के पार

वायरल के ज्यादा बीमार-पर्ची के बाद चिकित्सक कक्ष के सामने इंतजार-मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बढ़ रहे रोगी-मौसम में बदलाव के बाद मरीजों में बढ़ोतरी

less than 1 minute read
Google source verification
पर्ची के लिए लम्बी कतार... अस्पताल में ओपीडी 2000 के पार

पर्ची के लिए लम्बी कतार... अस्पताल में ओपीडी 2000 के पार

बाड़मेर. मौसम में आए बदलाव के कारण वायरल के मरीजों की अस्पताल में भीड़ उमड़ रही है। पिछले कुछ दिनों से दिन गर्म और रात में सर्दी के कारण बीमारों की संख्या में इजाफा हो रहा है। वायरल फीवर से पीडि़तों की बढ़ती संख्या के कारण ओपीडी का आंकड़ा ऊपर की ओर जा रहा है।
फरवरी की शुरूआत से ही ओपीडी बढऩी शुरू हो गई। जो 1400 के करीब चल रही थी। अब 1800 से ऊपर जा चुकी है। वहीं सोमवार को यह आंकड़ा 2083 तक पहुंच गया। मेडिकल कॉलेज अस्पताल की ओपीडी में पर्ची काउंटर पर तीन-तीन कतारें लगी हुई थी, जो अस्पताल परिसर के बाहर तक पहुंच गई। वहीं वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग से संचालित काउंटर पर भी कतार लगी रही।
वायरल बुखार के मरीज सबसे अधिक
चिकित्सकों के अनुसार ओपीडी में आने वाले सबसे अधिक मरीज वायरल बुखार के हैं। बदन दर्द, सर्दी और जुकाम के मरीजों के कारण ओपीडी बढ़ रही है। फरवरी महीने से ही मरीजों के बढऩे का सिलसिला शुरू हो गया। मौसम में बदलाव इसका प्रमुख कारण है।
काउंटरों पर बढ़ा दबाव
अस्पताल के लिए 5-6 पर्ची काउंटर है, जहां पर सभी जगह लंबी कतारें लगी रही। यहां तक की कतारें न्यू टीचिंग अस्पताल की बिल्डिंग के बाहर तक दिखी। पर्ची लेने के बाद मरीजों को जांच के लिए चिकित्सक कक्ष के बाहर इंतजार करना पड़ा।