6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

परीक्षा को डर या बोझ न मानें, छात्र उत्सव के रूप में दे परीक्षा 

बाड़मेर। पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय जालीपा छावनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परीक्षा पे चर्चा 2026 कार्यक्रम के कार्यक्रम का प्रसारण कर विद्यर्थियों में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार किया गया। कक्षा 6 से 12 तक के छात्रों ने प्रसारण उत्साह से देखा और प्ररेणा ग्रहण की। कार्यक्रम का प्रसारण प्रातः 10 बजे शुरु […]

less than 1 minute read
Google source verification
बाड़मेर। पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय जालीपा छावनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परीक्षा पे चर्चा 2026 कार्यक्रम के कार्यक्रम का प्रसारण कर विद्यर्थियों में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार किया गया। कक्षा 6 से 12 तक के छात्रों ने प्रसारण उत्साह से देखा और प्ररेणा ग्रहण की। कार्यक्रम का प्रसारण प्रातः 10 बजे शुरु हुआ। विद्यार्थियों के साथ शिक्षकगण भी उपस्थित रहे। परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम विभिन्न डिजिटल और शैक्षिक पोर्टलों के माध्यम से लाइव प्रसारित हुआ। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा संबंधी तनाव, प्रभावी तैयारी की रणनीतियां, समय प्रबंधन, आत्मअनुशासन तथा मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर संवाद किया। प्रधानमंत्री ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए परीक्षा को डर या बोझ न मानकर उत्सव के रूप में लेने की प्रेरणा दी। लेखन अभ्यास, स्मृति भंडारण और आत्ममूल्यांकन जैसे उपायों को अपनाकर अध्ययन को रोचक बनाने के सुझाव भी दिए। विद्यालय के प्राचार्य किशना राम सेंवर, शिक्षकों और कर्मचारियों के सहयोग से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सेंवर ने कहा कि परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम ने विद्यालय की औपचारिक शिक्षा को नई दिशा प्रदान की है। यह न केवल विद्यार्थियों की रचनात्मक ऊर्जा को प्रोत्साहित करता है, बल्कि उन्हें मानसिक रूप से सशक्त भी बनाता है। कार्यक्रम के पश्चात विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री के प्रेरणादायी संदेशों से उनका परीक्षा भय काफी हद तक दूर हुआ है और आत्मविश्वास में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। विद्यार्थियों ने इसे एक प्रेरक और जीवन बदलने वाला अनुभव बताया, जो आगामी बोर्ड परीक्षाओं के लिए अत्यंत सहायक सिद्ध होगा।

बाड़मेर। पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय जालीपा छावनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परीक्षा पे चर्चा 2026 कार्यक्रम के कार्यक्रम का प्रसारण कर विद्यर्थियों में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार किया गया। कक्षा 6 से 12 तक के छात्रों ने प्रसारण उत्साह से देखा और प्ररेणा ग्रहण की।

कार्यक्रम का प्रसारण प्रातः 10 बजे शुरु हुआ। विद्यार्थियों के साथ शिक्षकगण भी उपस्थित रहे। परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम विभिन्न डिजिटल और शैक्षिक पोर्टलों के माध्यम से लाइव प्रसारित हुआ। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा संबंधी तनाव, प्रभावी तैयारी की रणनीतियां, समय प्रबंधन, आत्मअनुशासन तथा मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर संवाद किया। प्रधानमंत्री ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए परीक्षा को डर या बोझ न मानकर उत्सव के रूप में लेने की प्रेरणा दी। लेखन अभ्यास, स्मृति भंडारण और आत्ममूल्यांकन जैसे उपायों को अपनाकर अध्ययन को रोचक बनाने के सुझाव भी दिए।

विद्यालय के प्राचार्य किशना राम सेंवर, शिक्षकों और कर्मचारियों के सहयोग से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सेंवर ने कहा कि परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम ने विद्यालय की औपचारिक शिक्षा को नई दिशा प्रदान की है। यह न केवल विद्यार्थियों की रचनात्मक ऊर्जा को प्रोत्साहित करता है, बल्कि उन्हें मानसिक रूप से सशक्त भी बनाता है। कार्यक्रम के पश्चात विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री के प्रेरणादायी संदेशों से उनका परीक्षा भय काफी हद तक दूर हुआ है और आत्मविश्वास में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। विद्यार्थियों ने इसे एक प्रेरक और जीवन बदलने वाला अनुभव बताया, जो आगामी बोर्ड परीक्षाओं के लिए अत्यंत सहायक सिद्ध होगा।