8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टोकन से मिलेगी पर्ची, ओपीडी में मरीजों की नहीं लगेगी कतारें

-जिला अस्पताल में क्यू मैनेजमेंट सिस्टम लागू करने की तैयारी-पर्ची काउंटर पर नहीं लगेगी लंबी लाइनें-मशीन से मिलेगा टोकन, नंबर आने पर दी जाएगी पर्ची-पर्ची काउंटर पर लगाया जाएगा डिस्प्ले बोर्ड
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Mahendra Trivedi

•

Updated: 21 Feb 2021, 9:53 AM IST

टोकन से मिलेगी पर्ची, ओपीडी में मरीजों की नहीं लगेगी कतारें

टोकन से मिलेगी पर्ची, ओपीडी में मरीजों की नहीं लगेगी कतारें

बाड़मेर. मेडिकल कॉलेज से सम्बद्ध जिला अस्पताल की ओपीडी में पर्ची काउंटर पर लगने वाली लंबी कतारें नहीं लगे, इसके लिए यहां पर क्यू मैनेजमेंट सिस्टम लागू करने की तैयारी की जा रही है। यह सिस्टम लागू होने के बाद ओपीडी की पर्ची के लिए कतारें नहीं लगेगी जिससे भीड़ भी कम नजर आएगी।
अस्पताल में लगातार मरीजों की भीड़ बढ़ती जा रही है। ओपीडी 2500-3000 मरीजों तक पहुंच रही है। ऐसे में पर्ची के लिए लगनी वाली कतारों इतनी लंबी होती जा रही है कि अस्पताल के परिसर से बाहर तक निकल जाती है। घंटों तक मरीजों को पर्ची के लिए इंतजार करना पड़ता है।
टोकन सिस्टम की इसलिए समझी गई जरूरत
बीमारी की स्थिति में मरीजों के लिए पर्ची की कतार में खड़े रहना काफी भारी पड़ता है। कई मरीजों की तबीयत यहां इंतजार के चलते ज्यादा खराब हो जाती है। इसलिए टोकन सिस्टम लागू करने के दौरान अस्पताल प्रबंधन सबसे पहले यह व्यवस्था करेगा कि मरीज यहां आने के बाद टोकन लेकर बैठ जाए। बैठने के लिए कुर्सियां और बेंच लगाई जाएगी।
पहले पर्ची काउंटर पर बाद में चिकित्सक कक्ष
बाड़मेर जिला अस्पताल में फिलहाल टोकन व्यवस्था केवल पर्ची काउंटर पर लागू करने का प्लान बनाया गया है। बाद में सिस्टम सफल रहने पर इसे चिकित्सक कक्ष पर भी लागू किया जाएगा। जिससे वहां पर भी ज्यादा भीड़-भाड़ वाली स्थिति नहीं बने।
कैसे काम करेगा सिस्टम
ओपीडी परिसर में ही टोकन मशीनें लगाई जाएगी। मशीन का बटन दबाते ही उससे एक टोकन मिल जाएगा। यह टोकन लेकर मरीज आराम से बैठकर अपना नंबर आने तक इंतजार करेगा। पर्ची के लिए मिला टोकन नंबर ओपीडी काउंटर्स पर लगे डिस्प्ले पर दिखने लगेगा, साथ ही एनाउंसमेंट भी किया जाएगा। इसके बाद मरीज काउंटर पर जाकर अपनी पर्ची लेकर चिकित्सक को दिखा सकेगा।
टोकन सिस्टम किया जाएगा लागू
चिकित्सक परामर्श पर्ची के लिए अभी कतारें लगती है। क्यू मैनजमेंट सिस्टम में पर्ची के लिए पहले टोकन मिल जाएगा, फिर मरीज आराम से बैठ सकता है, जब उसका नंबर आएगा तो पर्ची मिल जाएगी। इस सिस्टम से ओपीडी पर्ची के लिए लगने वाली कतारें खत्म हो जाएगी। यह सिस्टम लागू होने में अभी कुछ समय लगेगा
डॉ. आरके आसेरी, प्राचार्य राजकीय मेडिकल कॉलेज बाड़मेर
---
तैयारी की जा रही है
अस्पताल में टोकन सिस्टम लगाने को लेकर तैयारी की जा रही है। यह लागू होने के बाद परामर्श पर्ची लेने के लिए लगने वाली कतारों में मरीजों को नहीं लगना पड़ेगा। पर्ची के लिए पहले टोकन लेकर इंतजार करना होगा और नंबर आने पर काउंटर से पर्ची मिल जाएगी। अस्पताल प्रबंधन सिस्टम को लागू करने से पहले अन्य स्थानों पर चल रहे टोकन सिस्टम को देखेगा फिर यहां शुरू करेंगे।
डॉ. बीएल मंसूरिया, पीएमओ राजकीय जिला अस्पताल बाड़मेर