6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

निर्माणाधीन टांका ढहा, तीन श्रमिक मिट्टी में दबे, चार घंटे बाद बाहर निकाला, हालत नाजुक

- बाड़मेर जिले के गिड़ा थाना क्षेत्र के खारड़ा के दर्जियों की ढाणी की घटना-चिकित्सकों ने कहा तीनों की हालत नाजुक-चार घंटे चला रेस्क्यू, रात 8 बजे बाद तीनों को निकाला बाहर

less than 1 minute read
Google source verification
निर्माणाधीन टांका ढहा, तीन श्रमिक मिट्टी में दबे, चार घंटे बाद बाहर निकाला, हालत नाजुक

निर्माणाधीन टांका ढहा, तीन श्रमिक मिट्टी में दबे, चार घंटे बाद बाहर निकाला, हालत नाजुक

बाड़मेर. गिड़ा थाना क्षेत्र के खारड़ा ग्राम पंचायत के दर्जियों की ढाणी में मंगलवार दोपहर बाद नरेगा के तहत बनाए जा रहे पानी का कच्चा टांका ढहने से तीन श्रमिक मिट्टी में दब गए। सूचना मिलने पर तहसीलदार सहित पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा। तीनों श्रमिकों को रात 8 बजे बाद गंभीर स्थिति में बाहर निकलकर गिड़ा अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने तीनों की स्थिति नाजुक बताई है।
पुलिस के अनुसार मनरेगा के तहत व्यक्तिगत टांका का निर्माण चल रहा था। टांका खुदने के बाद फर्मा बांधने का कार्य शुरू हुआ। इस दौरान शाम करीब 4 बजे अचानक मिट्टी ढहने से तीन श्रमिक दब गए। हादसे के बाद आसपास के लोग मदद को मौके पर पहुंचे। गिड़ा थाना व पुलिस व प्रशासन की मदद से चार जेसीबी व 5 ट्रैक्टर लगाकर श्रमिकों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। पुलिस ने बताया कि तीन श्रमिकों खारड़ा निवासी है। पुलिस के अनुसार तीनों को बाहर निकालकर परेऊ गांव की सीएचसी ले जाया गया है। चिकित्सकों ने तीनों की हालात नाजुक बताई है।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग