
Barmer in second place in Jodhpur circle
बाड़मेर. वित्त वर्ष की समाप्ति पर राजस्व वसूली का लक्ष्य पूरा करने के मामले में जोधपुर वृत्त में बाड़मेर खनिज विभाग दूसरे स्थान पर रहा। साथ ही निर्धारित लक्ष्य पूरा भी कर लिया है। जोधपुर वृत्त में सोजत सिटी पहले पायदान पर रहा है। निर्धारित से 7 करोड़ की ज्यादा वसूली की है।
जोधपुर वृत्त ने निर्धारित लक्ष्य का 96 प्रतिशत राजस्व हासिल किया है। राज्य सरकार ने वित्तीय वर्ष 2019-20 में जोधपुर वृत्त खनिज राजस्व वसूली के लिए 666 करोड़ रुपए लक्ष्य निर्धारित किया था। जिसमें विभाग 637 करोड़ रुपए वसूल कर पाया है। कुल 96 प्रतिशत वसूली हुई है।
वसूली में पहले पायदान पर सोजत सिटी के बाद दूसरे स्थान पर बाड़मेर जिला रहा है। बाड़मेर ने वसूले 114 करोड़ बाड़मेर को वित्तीय वर्ष में 111 करोड़ का लक्ष्य मिला।
विभाग ने इसे पूरा करते हुए लक्ष्य से तीन करोड़ ज्यादा कुल 114 करोड़ की राजस्व वसूला है। जबकि गत वित्तीय वर्ष में 127 करोड़ की वसूली की गई थी। हालांकि इस बार लॉकडाउन के चलते मार्च में वसूली कम हुई है।
-वृत्त जोधपुर वसूली एक नजर खनि अभियंता कार्यालय-
लक्ष्य - कुल अर्जित - वसूली प्रतिशत जोधपुर
- 135.00 - 122.14 - 90.47 सोजत - 192.00 - 198.19 - 103.22सिरोही - 147.00 - 131.92 - 89.74जालोर - 38.00 - 31.60 - 83.16बाड़मेर - 111.00 - 113.58 - 102.32 बालेसर - 43.00 - 39.12 - 90.98 कुल - 666 - 636.55 - 95.58(राशि करोड़ों में)
- निर्धारित लक्ष्य पूरा किया
वित्तीय वर्ष 2019-20 का निर्धारित लक्ष्य पूरा कर 113.58 करोड़ का राजस्व वसूला है। जोधपुर वृत्त में बाड़मेर दूसरे पायदान पर रहा है।
- गोरधनराम, खनि अभियंता, बाड़मेर
Updated on:
04 Apr 2020 08:59 pm
Published on:
04 Apr 2020 08:50 pm
बड़ी खबरें
View Allबाड़मेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
