8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सड़कें सूनी, पेट्रोल पम्प बंद तो वाहनों की आवाजाही मंद

-दोपहर 12 बजे पम्प से पेट्रोल की बिक्री हुई बंद-नई गाइडलाइन लागू, फिर भी सख्ती जैसा कहीं नहीं-आवाजाही रही जारी, प्रशासन ने रोकने के किए उपाय
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Mahendra Trivedi

•

Updated: 26 Apr 2021, 10:20 PM IST

सड़कें सूनी, पेट्रोल पम्प बंद तो वाहनों की आवाजाही मंद

सड़कें सूनी, पेट्रोल पम्प बंद तो वाहनों की आवाजाही मंद

बाड़मेर. जन अनुशासन पखवाड़े के बीच लागू की गई नई गाइडलाइन के चलते किराने की दुकानें और सब्जी मंडी सहित दूध डेयरी सुबह 11 बजे बंद हो गई। हालांकि इससे पहले यहां पर काफी भीड़ उमड़ी। वहीं पेट्रोल पम्प पर दोपहर 12 बजे बाद वाहनों को इंधन नहीं मिलने का असर जरूर नजर आया। शहर में दुपहिया वाहनोंं की आवाजाही पर काफी असर पड़ा।
नई गाइडलाइन लागू होने के बाद सुबह 6 बजे दुकानें तो खुल गई। लेकिन इस दौरान ग्राहक नहंी आए। करीब 9 बजे से लोग आने शुरू हुई। कई स्थानों पर एकसाथ ग्राहकों के आने से भीड़ जैसी स्थिति भी बनी। वहीं सब्जी खरीदने को लेकर लोगों की आवाजाही ज्यादा रही।
पेट्रोल के लिए आते रहे वाहन चालक
पम्प दोपहर 12 बजे ही बंद हो गए। संचालकों ने यहां पर सरकार के निर्देशानुसार सुबह 7 से दोपहर 12 तक कही निजी वाहनों को इंधन की बिक्री की सूचना चस्पा कर दी। लेकिन कई लोगों को जानकारी नहीं होने के चलते 12 बजे से लेकर देर शाम तक लोग पेट्रोल भरवाने पम्प पर पहुंचते रहे। संचालकों ने पम्प पर आवाजाही को रोकने के लिए रस्सियां बांधकर प्रबंध किए हैं।
बाजारों में जमावड़ा दिखा कम
संक्रमण के लगातार बढऩे से भयभीत हुए लोगों के कारण बाजारों में जमावड़ा अब काफी कम हो गया है। जबकि दो दिन पहले तक दुकानें बंद होने के बावजूद भी दुकानदार वहीं आसपास ही जमा रहते थे और कई तो चुपके से ग्राहकों को सामान तक बेच देते। लेकिन रविवार को बाजार पूरी तरह सूना दिखा। दुकानदार भी दुकानों के सामने कम ही दिखे।