8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाड़मेर की कृषि मंडी में हड़कम्प, व्यापारी दुकानें बंद कर भागे

-चिकित्सा विभाग की टीम ने भरे घी के नमूने-शुद्ध के लिए युद्ध अभियान दुकानों के शटर गिरे, व्यापारी नदारद
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Mahendra Trivedi

•

Updated: 26 Oct 2020, 8:43 PM IST

बाड़मेर की कृषि मंडी में हड़कम्प, व्यापारी दुकानें बंद कर भागे

बाड़मेर की कृषि मंडी में हड़कम्प, व्यापारी दुकानें बंद कर भागे

बाड़मेर. बाड़मेर की कृषि उपज मंडी में सोमवार को चिकित्सा विभाग की टीम के जांच को पहुंचते ही हड़कम्प मच गया। टीम ने होलसेल व्यापारियों के यहां नकली के संदेह में दबिश दी। टीम ने सात प्रतिष्ठानों से घी और मसालों के नमूने एकत्रित कर जोधपुर जांच के लिए भेजे हैं।
शुद्ध के लिए युद्ध अभियान की शुरूआत के पहले दिन सोमवार को चिकित्सा विभाग की टीम के साथ प्रशासनिक अधिकारी कृषि उपज मंडी में होलसेल व्यापारियों के यहां पहुंचे। उल्लेखनीय है कि पूर्व में ही मिलावट की संदेह वाले व्यापारियों के यहां कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए पूर्व में विभाग को ऐसे व्यापारियों की लिस्ट बनाने के निर्देश भी थे। अब उसी अनुसार कार्रवाई को अमल में लाया जा रहा है।
दुकानों के शटर गिरे, व्यापारी नदारद
टीम के घी मसालों की जांच को पहुंचते ही दुकानदारों ने दुकानों के शटर बंद करने शुरू कर दिए। इस बीच टीम एक दुकान पर पहुंच गई। यहां पर टीम ने मसालों और घी के नमूने लिए और करीब 30 मिनट तक यहां कार्रवाई चली। टीम ने पहले दिन 7 स्थानों से नकली का संदेह होने पर सैम्पल लिए हैं।
बाट नहीं मिले प्रमाणित, वसूला जुर्माना
अभियान के दौरान बाट माप विभाग ने चार स्थानों पर बाट-माप का निरीक्षण किया। इस दौरान गड़बड़ी मिलने पर 500 रुपए का जुर्माना वसूल किया गया।
सात जगह की कार्रवाई
कृषि उपज मंडी परिसर में सात प्रतिष्ठानों पर जांच की गई। इसमें मसालों के तीन व घी के चार स्थानों से नमूने लेकर जांच को जोधपुर प्रयोगशाला भेजे गए हैं। त्योहारों को देखते शुरू किया गया अभियान जारी रहेगा।
डॉ. बीएल विश्नोई, सीएमचओ बाड़मेर