बाड़मेर जिले के पुषड़ गांव में रहवासी ढाणी में आग लगने से लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। इस संबंध में पुलिस थाना शिव में मामला दर्ज हुआ है। जानकारी के अनुसार हनुमानसिंह पुत्र गोविंदसिंह राजपुरोहित निवासी सांवताणी पुरोहितों की ढाणी पुषड़ ग्राम पंचायत बीसू कला की रहवासी अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठती देखकर परिजन व आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और ट्रैक्टर टंकियों से पानी डाल कर आग बुझाने का प्रयास किया।
बावजूद इसके आग पर नहीं पाया जा सका। आग के चलते दो झोंपे, दो कच्चे मकान, बाजरा बीस बोरी, मतीरा तीन बोरी, ग्वार 17 बोरी, तिल 3 क्विंटल, मूंग 2 क्विंटल, चारा 40 क्विंटल, सोन-चांदी के गहने 11 तोला, चांदी डेढ़ किलो, रोकड 1 लाख बीस हजार अन्य बर्तन, बिस्तर व अन्य जलकर खाक हो गई। वहीं सूचना पर पुलिस व प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पटवारी ने मौका फर्द तैयार की।