8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाड़मेर रेलवे स्टेशन पर बोनस की मांग को लेकर रेलकर्मियों का प्रदर्शन

नार्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन के बैनर तले जुटे रेलकर्मीरेलवे कार्मिक लगातार तीन दिनों तक प्रदर्शन करेंगे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Mahendra Trivedi

•

Updated: 19 Oct 2020, 8:37 PM IST

बाड़मेर रेलवे स्टेशन पर बोनस की मांग को लेकर रेलकर्मियों का प्रदर्शन

बाड़मेर रेलवे स्टेशन पर बोनस की मांग को लेकर रेलकर्मियों का प्रदर्शन

बाड़मेर. दीपावली पर बोनस की मांग को लेकर सोमवार को बाड़मेर रेलवे स्टेशन पर रेल कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। नार्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइन यूनियन के बैनर तले बाड़मेर शाखा कार्र्मिकों ने दोपहर में जोरदार प्रदर्शन कर बोनस देने की मांग की।
शाखा सचिव गजेंद्रसिंह सियाग ने बताया कि रेलवे की ओर से दिवाली का बोनस नवरात्र शुरू होते ही मिल जाता है। लेकिन इस बार अब तक बोनस की घोषणा नहीं हुई है। जबकि रेलवे की गुड्स ट्रेनों से कोरोना काल में भी ज्यादा राजस्व अर्जित हुआ है। इसलिए रेलवे को जल्द ही कर्मचारियों को उनका हक देते हुए बोनस की घोषणा करनी चाहिए।

हर बार नवरात्र में मिल जाता है बोनस
कार्मिकों ने बताया कि प्रत्येक वर्ष नवरात्र में उनको बोनस मिल जाता है। लेकिन इस बार अब तक घोषणा भी नहीं हुई है। सरकार को रेलकार्मिकों के बोनस की जल्द घोषणा करनी चाहिए।
तीन दिन होंगे प्रदर्शन
रेलवे कार्मिक लगातार तीन दिनों तक प्रदर्शन करेंगे। शाखा मुख्यालय के बाद दूसरे दिन मंगलवार को छोटे स्टेशनों पर प्रदर्शन किया जाएगा, इसके बाद मंडल स्तर पर होगा। इसके बाद भी बोनस नहीं मिलने पर जाम को लेकर तैयारी की जाएगी।