5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जम्मू में भूस्खलन व चट्टानें गिरने से बाड़मेर के ट्रक चालक की मौत

- जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर हादसा -बाड़मेर के चवा का था चालक

less than 1 minute read
Google source verification
Barmer truck driver dies after falling rocks in Jammu

Barmer truck driver dies after falling rocks in Jammu

बाड़मेर. श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग पर स्थित रामबन जिले में शनिवार को भूस्खलन व चट्टानें गिरने से हुए हादसे में बाड़मेर निवासी ट्रक चालक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिजन जम्मू के लिए रवाना हुए।

जानकारी के अनुसार चवा निवासी देवाराम पुत्र मलाराम ट्रक लेकर श्रीनगर की तरफ जा रहा था। इस दौरान बीच रास्ते अचानक लैंड स्लाइड के कारण पहाड़ी से गिरी बड़ी-बड़ी चट्टानों के पत्थर ट्रक के केबिन में जा गिरे।

पत्थरों के नीचे दबने से चालक देवाराम की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर ट्रक मालिक व परिजन जम्मू के लिए रवाना हुए।

इससे पहले स्थानीय पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया। उल्लेखनीय है कि इन दिनों रामबन जिले में भूस्खलन व लैंड स्लाइड के कारण रास्ता बाधित है।

चालक वाली साइड से केबिन के अंदर आए पत्थर

हादसे के दौरान चालक की साइड की तरफ से पहाड़ी से गिरने पत्थर केबिन के अंदर तक पहुंच गए। इसके कारण चालक को संभलने का मौका ही नहीं मिला और वह पत्थरों के नीचे दब गया। वहीं बड़े-बड़े पत्थरों के कारण बाड़मेर की ट्रक के पीछे आने वाले कई वाहन पलट भी गए।