8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Brahmin Society: ब्राह्मण समाज हमेशा सर्व मंगल की कामना से कार्य करता, वसुधैव कुटुम्बकम की भावना

Brahmin Society:विप्र फाउंडेशन बाड़मेर की ओर से 300 से अधिक ब्राह्मण प्रतिभाओं का किया सम्मान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Dileep Kumar Dave

•

Updated: 3 Jul 2023, 12:22 AM IST

br0307c42.jpeg

Brahmin Society: बाड़मेर. ब्राह्मण समाज हमेशा पथ प्रदर्शक समाज रहा है। आपका समाज संगठित है और संगठित समाज हमेशा प्रगति करता है।ब्राह्मण समाज में प्रतिभावाओ की कोई कमी नही है, मैं खुशनसीब हूं कि ब्राह्मण समाज का हमेशा मेरे पर आशीर्वाद रहा है। आपके समाज के हित के लिए मुझे जो भी अवगत कराया जाएगा निश्चित रूप से प्राथमिकता से वो कार्य होगा । यह बात राजस्थान गोसेवा आयोग के अध्यक्ष व बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन ने रविवार को जिला मुख्यालय के इन्द्रप्रस्थ महाबार रोड में विप्र फाउंडेशन जिला शाखा बाड़मेर की ओर से आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में कही। उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालय पर सम्पूर्ण विप्र समाज के लिए भूमि आवंटन की मांग जो आपने उठाई है आप इस संबंध में आगे बढ़े,मैं भी चाहता हूं कि ब्राह्मण समाज के लिए जमीन आवंटन हो ,इसके लिए पूरा सहयोग करूंगा। राज्य सरकार ने आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के आरक्षण में जो छूट दी है, उन सभी का आपको राजकीय सेवाओं में फायदा मिल रहा है। विप्र फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित ने कहा कि ब्राह्मण समाज हमेशा सर्व मंगल की कामना से कार्य करता आया है। हमेशा वसुधैव कुटुम्बकम की भावना से कार्य करने वाले ब्राह्मण समाज के बारे में कई तरह की भ्रांतियां फैलाई जा रही है हमने हमेशा सामाजिक समरसता की बात की है। विप्र फाउंडेशन भी सामाजिक समरसता की भावना को लेकर कार्य करता है। ब्राह्मण समाज हमेशा 36 कौम को साथ में लेकर चला है और मानवता के लिए त्याग किया है।ऋषि दधीचि का त्याग सहित तमाम शास्त्र प्रमाण है जो हमारी सामाजिक समरसता का प्रमाण देते हैं।

विप्र फाउंडेशन जिलाध्यक्ष गोपालसिंह राजपुरोहित ने स्वागत उदबोधन देते हुए कहा कि विप्र फाउंडेशन समाज में हमेशा शिक्षा को लेकर जागरूकता फैला रहा है। फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील ओझा ने शिक्षा कोष की स्थापना की है। समाज के निर्धन परिवारों के प्रतिभावान बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए छात्रवृत्ति दे रहा है। बाड़मेर में फाउंडेशन ने पहली बार यह कार्यक्रम आयोजित किया है।
विप्र फाउंडेशन प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारी दिनेश दवे ने विप्र फॉउंडेशन को सामाजिक कार्यो का एक सशक्त आंदोलन बताया एवं कहा कि पूरे भारत में हर वर्ष सेवा कार्यो की श्रृंखला में फाउंडेशन हजारों यूनिट रक्तदान करती है। भगवान परशुराम की अरुणाचल प्रदेश में 51 फीट ऊंची सप्तधातु की मूर्ति लगाने का कार्य कर हमारे आराध्य के प्रति सम्मान प्रकट करने का कार्य किया जा रहा है। बाड़मेर शाखा ने बहुत ही कम समय में कार्यक्रम आयोजित कर यह दिखा दिया कि हम सब एक है और समाज को आगे ले जाने के लिए मन से प्रयास कर रहे हैं।कार्यक्रम को वरिष्ठ अधिवक्ता धनराज जोशी ,समाजसेवीरामसिंह बोथिया ने भी संबोधित किया। ईडब्ल्यूएस आरक्षण को 10 से बढ़ाकर 14 प्रतिशत करने की मांग उठाई गई। कार्यक्रम में जिले की 300 से अधिक ब्राह्मण प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक राजपुरोहित, पुलिस उप अधीक्षक आनंद सिंह राजपुरोहित सहित ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ लोग मौजूद रहे।विप्र फाउंडेशन के जिला महामंत्री जयप्रकाश व्यास ने बताया कि समाज के माध्यमिक, उच्च माध्यमिक, कॉलेज शिक्षा से लेकर राजकीय सेवाओं में चयनित, विशेष प्रतिभावान प्रतिभाओं का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में उमड़ी भारी भीड़ - लम्बे समय बाद सम्पूर्ण विप्र समाज के जिला मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम की लेकर ब्राह्मण वर्ग में जबरदस्त उत्साह देखा गया। ब्राह्मण समाज के प्रत्येक घटक से बड़ी संख्या में लोगों ने उपस्थिति देकर कार्यक्रम को सफल बनाया । संचालन मुकेश व्यास ने किया एवं आभार इंद्रप्रकाश पुरोहित ने व्यक्त किया।