7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जीवन में श्वास तो समाज में विश्वास का महत्व

जीवन life में श्वास Breathing का जो महत्व importance है और समाज society में वही महत्व विश्वास का हैं। विश्वास जीवन की श्वास, आस और प्यास है। कस्बे के स्वाध्याय भवन में चल रहे चातुर्मास के दौरान प्रवचन सभा में श्रमण संघ के उपाध्याय रामेशमुनि ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि दुनिया विश्वास पर टिकी है। विश्वास सृष्टि की बुनियाद है। श्रद्धा जीवन की नींव है। जीवन की इमारत श्रद्धा और विश्वास के मजबूत पायों पर खड़ी होती है।

less than 1 minute read
Google source verification
Breathing in life the importance of faith in society

Breathing in life the importance of faith in society

जीवन में श्वास तो समाज में विश्वास का महत्व
समदड़ी में प्रवचन सभा
समदड़ी . जीवन में श्वास का जो महत्व है और समाज में वही महत्व विश्वास का हैं। विश्वास जीवन की श्वास, आस और प्यास है। कस्बे के स्वाध्याय भवन में चल रहे चातुर्मास के दौरान प्रवचन सभा में श्रमण संघ के उपाध्याय रामेशमुनि ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि दुनिया विश्वास पर टिकी है। विश्वास सृष्टि की बुनियाद है। श्रद्धा जीवन की नींव है। जीवन की इमारत श्रद्धा और विश्वास के मजबूत पायों पर खड़ी होती है। पति का पत्नी पर विश्वास है तो जीवन में खुशियां हैं और विश्वास टूटा तो जीवन नरक बन जाता है। उन्होंने कहा कि स्मरण रहे संसार विश्वास से चलता हैं धर्म श्रद्धा से चलता हैं और विज्ञान तर्क से चलता है। साध्वी नमिताश्री ने कहा कि वह श्रद्धा ही है जो एक पाषाण में प्रभु के दिव्य रूप में दर्शन कराती है। वह भावना ही तो हैं जो पत्थर में भी भगवान के दर्शन कर लेती है। भक्त श्रद्धा की आंखों से ही तो हर रोज अपने इष्ट प्रभु को निहारता और पूजता है। संघ के मंत्री प्रकाशचन्द्र मेहता ने बताया कि मेहमानों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर डूंगरचद भंसाली, उचबलाल नेतानी, जवाहरलाल भंडारी, नरेंद्र नेतानी, सोहनलाल ढ़ेलडिया, मोहनलाल ओस्तवाल, पारसमल पारख आदि मौजूद थे।