8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रिश्वत के मामले में एक माह से फरार डिस्कॉम का कनिष्ठ अभियंता गिरफ्तार

-मध्यस्त के माध्यम से ली थी 20 हजार की रिश्वत-बिचौलिए के गिरफ्तार होने पर कनिष्ठ अभियंता हो गया था भूमिगत-बाड़मेर जिले के कुंडल में था पदस्थापित
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Mahendra Trivedi

•

Updated: 18 Feb 2021, 7:48 PM IST

जोधपुर एसीबी टीम की गिरफ्त में आरोपी कनिष्ठ अभियंता (गोले में)।

जोधपुर एसीबी टीम की गिरफ्त में आरोपी कनिष्ठ अभियंता (गोले में)।

बाड़मेर. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने बाड़मेर जिले की सिवाना तहसील के पादरू क्षेत्र के कुंडल में जोधपुर डिस्कॉम के कनिष्ठ अभियंता (जेईएन) को गुरुवार को गिरफ्तार किया। फार्म हाउस में बूस्टर लगाने के लिए दबाव डालकर मध्यस्थ के माध्यम से बीस हजार रुपए रिश्वत लेने के मामले में वह एक माह से फरार चल रहा था।
ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भोपालसिंह लखावत ने बताया कि प्रकरण में एक माह से भूमिगत मूलत: अलवर हाल बालोतरा निवासी कनिष्ठ अभियंता जितेन्द्र (33) पुत्र मदनलाल सैनी एक माह से फरार था। वह पादरू के कुंडल में पदस्थापित था। उसकी तलाश में स्थानीय पुलिस को घर व अन्य जगह भेजा गया था, लेकिन वह पकड़ में नहीं आया। परिजन पर दबाव के बाद आखिरकार गुरुवार को जेईएन जितेन्द्र को गिरफ्तार किया गया। जांच अधिकारी व निरीक्षक अमराराम पूछताछ कर रहे हैं।
यह था पूरा मामला
गौरतलब है कि पादरू गांव के पास खलवाड़ा का नाडा निवासी गणपतसिंह की शिकायत पर एसीबी ने गत 12 जनवरी को मध्यस्थ नारायणसिंह को एएसपी डॉ. दुर्गसिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में एसीबी ने बीस हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। उसने जेईएन जितेन्द्र के लिए रिश्वत ली थी। मध्यस्थ के पकड़े जाने के बाद कनिष्ठ अभियंता फरार हो गया था। उसने गणपतसिंह के गणपतसिंह के फार्म हाउस में बकाया बिल जमा कराने व अवैध बूस्टर चलाने की एवज में बीस हजार रुपए रिश्वत मांगी थी।