7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बीएसएफ टुकड़ी के साथ पुलिस ने किया, फ्लैग मार्च

संवेदनशीन व अतिसंवेदनशीन मतदान केंद्रों वाले गांवों में गुरुवार को बीएसएफ टुकड़ी के साथ पुलिस ने फ्लैग मार्च किया

2 min read
Google source verification
BSF, Police flag march

BSF, Police flag march

शिव . विधानसभा चुनाव के मद्देनजर क्षेत्र के संवेदनशीन व अतिसंवेदनशीन मतदान केंद्रों वाले गांवों में गुरुवार को बीएसएफ टुकड़ी के साथ पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। थानाधिकारी मानाराम गर्ग ने बताया कि मोखाब, काश्मीर, उंडू, कानासर, भियाड़, गूंगा, शिव में फ्लैग हुआ।

और इधर...

पार्किंग व्यवस्था का अभाव, लग जाता है जाम

रामसर . क्षेत्र के गागरिया स्टेशन पर पार्किंग के अभाव में आए दिन यातायात व्यवस्था बिगड़ जाती है। इससे राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
ग्रामीणों का कहना है कि यहां वाहन चालक अपनी मर्जी से सड़क पर कहीं भी वाहन खड़े कर देते हैं। इससे मुख्य मार्ग जाम हो जाता है। कई जगह बसें व छोटे वाहन खड़े कर दिए जाते हैं। इससे राहगीरों का चलना भी मुश्किल हो जाता है। कई बार एंबुलेंस को भी निकलने में 10 से ज्यादा समय लग जाता है।

किसानों ने किया विभिन्न स्थानों का भ्रमण

बायतु . ग्रामीण मरुउद्यान आधुनिक अनुसंधान विकास संस्थान व ग्राम पंचायत कोलू के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को किसानों ने विभिन्न स्थानों का भ्रमण किया। उन्होंने रामदेवरा, भादरिया राय माता मंदिर, हरवंशसिंह निर्मल व विश्व की सबसे बड़ी लाइब्रेरी का भ्रमण किया। उसके बाद वार म्यूजियम सहित जैसलमेर के दर्शनीय स्थलों पर पहुंचे। इसमें कुल 44 किसानों ने भाग लिया।

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में गिराब के खिलाडिय़ों ने जीते दो पदक

गडरारोड . राजधानी दिल्ली में आयोजित 10वीं राष्ट्रीय स्पीड बॉल प्रतियोगिता के जूनियर व सीनियर वर्ग में गिराब के दो खिलाडिय़ों ने पदक हासिल किए।
राजस्थान टीम में चयनित गडरारोड गिराब निवासी चतरसिंह राठौड़ ने कांस्य पदक व भरतसिंह राठौड़ ने रजत पदक हासिल कर टीम में अहम भूमिका निभाई। राज्य की टीम देश में द्वितीय स्थान पर रही। उनके गुरुवार को गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने स्वागत किया। इस दौरान उगमसिंह, श्रवणसिंह, मदनसिंह, विक्रमसिंह हरसाणी ने स्वागत किया।

चौहान प्रदेश सचिव मनोनीत

राखी. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के अजातशत्रु सिंह चौहान को प्रदेश कांग्रेस राजीव गांधी बिग्रेड प्रदेश सचिव मनोनीत करने पर रिछपाल सिंह चौहान, रूप सिंह, छैल सिंह राठौड़, फिरोज खान, भीमाराम प्रजापत,विशनाराम भील, नरेश दवे आदि ने खुशी मनाई व बधाई दी।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग