4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हर्षोल्लास के साथ मनाई भगवान विश्वकर्मा की जयंती

शोभायात्रा व महाप्रसाद के आयोजन के साथ होगा सम्मान समारोह

2 min read
Google source verification
हर्षोल्लास के साथ मनाई भगवान  विश्वकर्मा की जयंती

हर्षोल्लास के साथ मनाई भगवान विश्वकर्मा की जयंती

बाड़मेर सृष्टि के सृजनहार आदि शिल्पाचार्य भगवान श्री विश्वकर्मा जयंती सोमवार को हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाई गई। श्री विश्वकर्मा जयंती महोत्सव को लेकर पिछले चार दिन से जाँगिड़ पंचायत द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को भगवान विश्वकर्मा जयंती पर सरदारपुरा स्थित मुख्य मंदिर में भगवान विश्वकर्मा का महापूजन किया गया व यज्ञ हवन सहित कई धार्मिक अनुष्ठान संम्पन्न हुए।

जांगिड़ पंचायत के मीडिया प्रभारी लव जाँगिड़ ने बताया कि प्रातः भगवान विश्वकर्मा प्रतिमा का अभिषेक कल्याण पड़मा, माल्यार्पण सम्पतराज ब्रह्मक्षत्रिय, पोशाक पारसमल कुलरिया व महाआरती का लाभ श्यामलाल कुलरिया द्वारा लिया गया व देश प्रदेश की खुशहाली की कामना की गई। गेमरा राम आचु द्वारा मंदिर की ध्वजा चढ़ाई गई। इसके अतिरिक्त मदनलाल धीर, बाबूलाल कुलरिया, मदनलाल कुलरिया, दीपक जाँगिड़, कालूराम कुलरिया, नरेश पड़मा,ब्रजभूषण शर्मा, किशनलाल ब्रह्मक्षत्रिय, देवीलाल कुलरिया, महेंद्र कुमार कुलरिया, घनश्याम मांडन व राजेन्द्र कुमार द्वारा जयंती महोत्सव की विभिन्न बोलियो का लाभ प्राप्त किया गया।

इस दौरान यज्ञ हवन में नवविवाहित जोड़ो ने पूजा अर्चना कर आहुतियां दी। विश्वकर्मा जयंती पर समाज बंधुओं में उत्साह व हर्ष का माहौल रहा। सुबह से ही सेकड़ो की संख्या में लोग भगवान विश्वकर्मा के दर्शन करने के लिए आना शुरू हुए। लोगों ने एकदूसरे को जयंती की बधाई व शुभकामनाएं देकर खुशी जाहिर की। महाआरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया।

जयंती को लेकर भगवान विश्वकर्मा के मंदिर,जाँगिड़ पंचायत भवन, महर्षि अंगिरा सभागार सहित अन्य भवनों को भव्य रोशनी व फूलो से सजाया गया। लोगो ने भी अपने प्रतिष्ठानों व घरों की सजावट कर खुशी प्रकट की।

श्री विश्वकर्मा मंदिर मार्ग पट्टिका का लोकार्पण :

जयंती के अवसर पर वार्ड संख्या 52 में पुराना पावर हाउस के पास सरदारपुरा में विश्वकर्मा मंदिर की और जाने वाली गली के मार्ग सुचक शिलापट्ट "श्री विश्वकर्मा मंदिर मार्ग" का लोकार्पण समाज बंधुओं की उपस्थिति में जांगिड़ समाज के अध्यक्ष देवाराम ब्रह्माक्षत्रिय व मनोनीत पार्षद हउआदेवी जांगिड़ द्वारा किया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम :

श्री विश्वकर्मा जयंती की पूर्व संध्या पर जाँगिड़ पंचायत भवन में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें समाज के बालक बालिकाओ ने मनमोहक रंगारंग प्रस्तुतियां दी।इस दौरान जयंती महोत्सव के तहत आयोजित की गई विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

जयंती महोत्सव में सामान्य ज्ञान, वॉलीबॉल, दौड़, मेहंदी, नृत्य, रंगोली, चित्रकला, गायन, वाद विवाद आदि प्रतियोगिता आयोजित की गई थी जिसमे प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को जाँगिड़ पंचायत द्वारा ट्रॉफी व नकद पुरुस्कार से सम्मानित किया गया।

ये रहे मौजूद :

कार्यक्रम के दौरान जाँगिड़ पंचायत के अध्यक्ष देवाराम ब्रह्मक्षत्रिय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मदनलाल धीर, उपाध्यक्ष डॉ हरीश जाँगिड़, मंन्त्री राजेन्द्र कुमार, कोषाध्यक्ष किशनलाल धीर व पंचायत के कार्यकारिणी पदाधिकारियों सहित लूणकरण धीर,पूर्व अध्यक्ष रावतमल कुलरिया,प्रभुलाल कुलरिया,बालाराम कुलरिया,प्रहलाद धीर, कमलकिशोर, नारायण जांगिड़, विनोद मांडन, जगदीश जोपिंग, कलाराम पड़मा,देवीलाल बामणिया, दिनेश ओढाना,जेठाराम ब्रह्मक्षत्रिय, मुल्तानमल जाँगिड़, विजय कुमार सहित समाज के गणमान्य लोग व मातृशक्ति उपस्थित रही।

आज भव्य शोभायात्रा व महाप्रसाद का आयोजन :

चार दिवसीय श्री विश्वकर्मा जयंती महोत्सव के अंतिम दिन आज मंगलवार को प्रातः श्री विश्वकर्मा मंदिर सरदारपुरा से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी जो तनसिंह सर्किल, गांधी चौक, स्टेशन रोड सहित मुख्य मार्गो से होती हुई जाँगिड़ पंचायत भवन रॉय कॉलोनी में विसर्जित होगी। शोभायात्रा से पूर्व भामाशाहों का सम्मान किया जाएगा तथा वर्ष 2023 की जयंती महोत्सव की बोलिया लगाई जाएगी। दोपहर में जाँगिड़ पंचायत भवन में महाप्रसाद का आयोजन होगा। इस वर्ष महाप्रसाद का लाभ पुरखाराम मांडन परिवार द्वारा प्राप्त किया गया है। दोपहर बाद महर्षि अंगिरा सभागार में विचार गोष्टी व सम्मान समारोह के साथ जयन्ती महोत्सव का समापन होगा।