6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सर्द हवा के नश्तर, बाड़मेर में पारा 8 डिग्री पर

बाड़मेर में न्यूनतम तापमान ने बुधवार को करीब एक डिग्री का गोता लगाया और 8 डिग्री सेल्सियस रेकार्ड किया गया। सुबह कोहरे का असर देखा गया। वहीं रात का पारा सामान्य से एक डिग्री नीचे रहा है।

less than 1 minute read
Google source verification
सुबह कोहरे का असर

सुबह कोहरे का असर

थार में रात का पारा लगातार गिरावट की ओर है। सर्द हवा नश्तर की तरह अब रात के साथ दिन में भी चल रही है। पिछले तीन दिनों से सर्दी का जोर बढ़ा है। बाड़मेर में न्यूनतम तापमान ने बुधवार को करीब एक डिग्री का गोता लगाया और 8 डिग्री सेल्सियस रेकार्ड किया गया। सुबह कोहरे का असर देखा गया। वहीं रात का पारा सामान्य से एक डिग्री नीचे रहा है।

प्रदेश के कई शहरों में दिन ठंडा, बाड़मेर में गर्म

राज्य के कई जिलों में अधिकतम तापमान 15 डिग्री से कम चल रहा है। केवल बाड़मेर जिले में दिन का पारा अभी भी 25 डिग्री के ऊपर है। राज्य में बुधवार को दिन का तापमान सबसे ज्यादा बाड़मेर में 25.6 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश में जहां कई जिलों में कोल्ड डे दर्ज हो रहा है। वहीं बाड़मेर में दिन में सर्दी से काफी राहत है। पूरे दिन धूप खिलने से अधिकतम तापमान सामान्य स्तर पर है।


बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग