8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाड़मेर का पहला कंटोनमेंट जोन बना पुरानी सब्जी मंडी क्षेत्र, घर से बाहर निकलने पर रहेगी पाबंदी

-संक्रमण को बढ़ता देख प्रशासन ने घोषित किया कंटोनमेंट जोन-शहर की पुरानी सब्जी मंडी क्षेत्र में आवाजाही पर सख्ती से लगाई गई रोक-एसडीएम टीम के साथ पहुंचे, बाजार बंद करवाया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Mahendra Trivedi

•

Updated: 1 Jul 2020, 11:13 AM IST

coronavirus in rajasthan

बाड़मेर में कोरोना की वजह से 7 दिन का लॉकडाउन लगाया गया है।

बाड़मेर. बाड़मेर शहर में भी अब कोरोना का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। लगातार भीतरी क्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। शहर के पुरानी सब्जी क्षेत्र में पॉजिटिव केस बढऩे पर मंगलवार को प्रशासन ने आसपास के बाजार को बंद करवा दिया। साथ ही क्षेत्र को कंटोनमेंट जोन घोषित करते हुए कफ्र्यू लगा दिया।
पुरानी मंडी में सब्जी व्यापारियों के पॉजिटिव केस आने का सिलसिला जारी है। मंगलवार को सुबह की रिपोर्ट में दो सब्जी मंडी व एक किराना व्यापारी के पॉजिटिव आने के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इस क्षेत्र में अब तक छह केस सामने आ चुके है। जिसमें सभी व्यापार से जुड़े हैं।
प्रशासन पहुंचा, दुकानें करवाई बंद
बाड़मेर उपखंड अधिकारी नीरज मिश्र दोपहर में पुरानी सब्जी मंडी क्षेत्र पहुंचे। यहां उन्होंने व्यापारियों से बातचीत कर बाजार बंद करवाया। पुलिस टीम भी साथ रही। हालांकि सब्जी व्यापारियों के संक्रमित मिलने के बाद पुरानी मंडी पिछले तीन दिनों से बंद है। वहीं आसपास की कुछ दुकानें भी नहीं खुल रही। लेकिन एक बड़े किराना व्यापारी के संक्रमित मिलने के बाद प्रशासन ने तुरंत आसपास के बाजार को बंद करवा दिया। इससे बाजार में हड़कंप मच गया।
बड़ा किराना व्यापारी संक्रमित, अधिकांश दुकानदारों से संपर्क
उपखंड अधिकारी ने संक्रमित मिले किराना व्यापारी को लेकर दुकानदारों से पूछा। व्यापारियों ने बताया कि बाजार के लगभग सभी दुकानदारों का उससे संपर्क है। बड़ा व्यापारी होने के कारण आसपास के पूरे क्षेत्र के आमजन व व्यापारी वहां जाते हैं। ऐसे में संक्रमण बढऩे की आशंका और ज्यादा हो गई है।
बाजार सूना, आवाजाही पर सख्ती से रोक
क्षेत्र में बढ़ते संक्रमण के चलते बाजार बंद करवाने पर पूरा क्षेत्र सूना हो गया। शादियों के चलते लोगों की आवाजाही बढ़ी थी, लेकिन मंगलवार को तीन पॉजिटिव इसी क्षेत्र के मिलने पर कफ्र्यू लगाते हुए कंटोनमेंट जोन घोषित कर दिया गया।
कंटोनमेंट जोन घोषित किया है
पुरानी सब्जी मंडी क्षेत्र में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। लोगों की स्वास्थ्य सुरक्षा को देखते हुए इस क्षेत्र को कंटोनमेंट जोन घोषित किया गया है। यहां पर आवाजाही पर सख्ती से पाबंद रहेगी। लोग घरों में रहे और बाहर नहीं निकलें।
नीरज मिश्र, उपखंड अधिकारी बाड़मेर