
कोरोना वैक्सीनेशन : बॉर्डर के ब्लॉक पिछाड़ी तो धोरीमन्ना, शिव अगाड़ी
बाड़मेर. कोरोना वैक्सीनेशन में जहां बॉर्डर के ब्लॉक अभी भी पिछड़े हुए है तो शिव, धोरीमन्ना ब्लॉक में पैंतालीस से साठ वर्ष की आयु में साठ फीसदी से अधिक टीकाकरण हो चुका है। साठ साल से ऊपर के लोगों में टीकाकरण को लेकर जागरूकता नजर आ रही है जिसमें बाड़मेर हर जगह साठ फीसदी से अधिक वैक्सीनेशन हो गया है।
युवाओं में टीकाकरण को लेकर बाड़मेर व बालोतरा ब्लॉक अव्वल है। कोरोना संक्रमण के बचाव को लेकर टीकाकरण किया जा रहा है। जिले में चल रहे टीकाकरण में जहां अधिकांश ब्लॉक में सुखद स्थिति है तो कुछ जगह लोगों की कम रुचि नजर आ रही है।
४५ से ६० साल के लोगों के टीकाकरण में धोरीमन्ना सबसे आगे है जहां ६४.९ फीसदी टीकाकरण हुआ जबकि इसके बाद शिव में ६२.१७ व सिणधरी में ५७.७८ फीसदी वैक्सीनेशन हो चुका है। इस वर्ग में सबसे कम टीकाकरण रामसर में३७.९७, गडरारोड में ४०.२७, चौहटन में ४०.४७ फीसदी हुआ है। शहरी युवाओं में टीके का रूझान- १८ से ४४ साल आयु वर्ग के टीकाकरण ने वैक्सीन की कमी के चलते अब तक गति नहीं पकड़ी है, लेकिन इसमें शहरी युवाओं में ज्यादा रूझान नजर आ रहा है।
बाड़मेर ब्लॉक में ५६७७ युवक टीका लगवा चुके हैं जबकि बालोतरा में ३३०२ युवक पहली डोज लगा चुके हैं। सेड़वा में एक भी युवक को टीका नहीं लगा है तो गडरारोड में २२१ व ३१४ युवक ही टीका लगवा पाए हैं। साठ साल से अधिक में बेहतर स्थिति- जिले में साठ साल से अधिक आयु के लोगों के टीकाकरण को लेकर आमजन में जागरूकता नजर आ रही है। सिवाना को छोड़ हर जगह साठ फीसदी से अधिक टीकाकरण हुआ है।
सिवाना में ५२.८७ प्रतिशत लोगों ने टीके लगवाए हैं। सबसे ज्यादा शिव में ७८.०१, रामसर में ७६.०३ व सेड़वा में ७२.९१ है।
शिविर लगा कर रहे टीकाकरण- हम हर ब्लॉक में ज्यादा से ज्यादा टीकाकरण हो इसके लिए शिविर लगा रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से टीकाकरण ने गति पकड़ी है। आगामी दिनों में हम और बेहतर स्थिति में होंगे।
हमारी अपील है कि शिविर लगने पर संबंधित क्षेत्र के लोग अधिक से अधिक संख्या में टीका लगवाएं। टीके के बाद भी मास्क लगाना ना छोड़े, एक-दूसरे से दो गज की दूरी बनाकर रखें और अपने हाथों को बार-बार साबुन या सेनेटाइजर से साफ करें।- डॉ. प्रीत मोहिंदर, बीसीएमएचओ बाड़मेर
Published on:
28 May 2021 12:01 am
बड़ी खबरें
View Allबाड़मेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
