8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाड़मेर में पिछले 24 घंटे में 11 मौतें, 237 नए केस

-एक दिन में डरावने वाले हो गए हालात-अस्पताल में जगह नहीं होने की स्थिति-संसाधन सीमित, मरीजों की आ रही बाढ़-सरकारी आंकड़ों में बताई 11 की मौत
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Mahendra Trivedi

•

Updated: 29 Apr 2021, 9:55 PM IST

बाड़मेर में पिछले 24 घंटे में 11 मौतें, 237 नए केस

बाड़मेर में पिछले 24 घंटे में 11 मौतें, 237 नए केस

बाड़मेर. कोविड के मामलों में बढ़ोतरी के साथ ही मौतों का आंकड़ा अब भयावह हालात को बयां कर रहा है। जिले में पिछले 24 घटों में 11 लोगों की मौत हो गई। वहीं 237 नए केस सामने आए हैं।
जिले में संक्रमितों की बाढ़ आ रही है। रोज के दो से अधिक पॉजिटिव मिलने और अस्पताल पहुंचने से संसाधन सीमित हो रहे हैं। जिला अस्पताल पहले से ही नो बेड की स्थिति में है। अस्पताल का शायद ही कोई परिसर छूटा हो जहां पर संक्रमित भर्ती नहीं मिले, जो कक्ष कभी नहीं खुले वहां पर भी मरीजों को भर्ती किया गया है।
पहली बार एक साथ 24 घंटे में 11 को लील गया कोरोना
जिले में कोविड से लगातार मौतें हो रही है। लेकिन पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक 11 लोगों की मौतें हुई है और इसकी जानकारी सीएमएचओ की ओर से जारी रिपोर्ट में दी गई है। इसके साथ ही अब कुल मौतों का आंकड़ा 113 पर पहुंच गया। बताया जा रहा है कोविड से मरने वालों में अधिकांश बुजुर्ग है।
----------
29 मरीज हुए डिस्चार्ज
जिले में गुरुवार को 237 नए कोविड पॉजिटिव मिले है। एक्टिव केस बढ़कर 2309 हो गए। वहीं 29 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया।
डॉ. बीएल विश्नोई, सीएमएचओ बाड़मेर