8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अफीम का एक किलो दूध बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

अफीम की अनुमानित कीमत दो लाख रुपए
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Mahendra Trivedi

•

Updated: 22 May 2023, 9:59 PM IST

अफीम का एक किलो दूध बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

अफीम का एक किलो दूध बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

कल्याणपुर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ व अपराधियों की दस्तयाबी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अफीम का एक किलो दूध बरामद कर एक आरोपी गिरफ्तार किया है।जिला पुलिस अधीक्षक दिगंत आनंद ने बताया कि सुभाष खोजा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोतरा व मदनलाल वृताधिकारी पचपदरा के सुपर विजन में कल्याणपुर थानाधिकारी कैलाशदान चारण ने पुलिस टीम ने अभियुक्त राकेश पुत्र अनाराम बिश्नोई की रहवासीय ढाणी में अनुमानित दो लाख रुपए कीमत का 1 किलो अफीम का दूध बरामद किया।

खरीद-फरोख्त के संबंध में पूछताछ

थानाधिकारी कैलाशदान चारण व पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर राकेश पुत्र अन्नाराम बिश्नोई निवासी गोदारों की ढाणी डोली कला की रहवासीय ढाणी में दबिश देकर राकेश बिश्नोई के कब्जे से 1 किलोग्राम अवैध अफीम का दूध बरामद कर उसे गिरफ्तार किया। पुलिस थाना कल्याणपुर मे एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अवैध अफीम दूध की खरीद-फरोख्त के संबंध में पूछताछ की जा रही है।