
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
बाड़मेर पुलिस ने डिस्कॉम के 132 केवी विद्युत लाइन के हुक काट कर तार चुराने के मामले में शनिवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों ने शिव, जैसलमेर व ग्रामीण थाना क्षेत्र में इस तरह की चार वारदातें करना स्वीकर किया है। इसमें उन्होंने बड़ी मात्रा में विद्युत तार चुरा कर डिस्कॉम को नुकसान पहुंचाया। पुलिस ने उनके कब्जे से एक बोलेरो कैंपर और एक ट्रांसफार्मर भी जब्त किया है।
यह भी पढ़ें: 5 दिन में 3 करोड़ 60 लाख की अवैध शराब जब्त
केबल व पोल के जानकार
पुलिस के अनुसार सूचना मिली कि गोमाराम जाखड़ 26 पुत्र गुलाराम जाट निवासी खूमें की बेरी, धोरीमन्ना व लाधाराम जाखड़ 20 पुत्र अगराराम जाट निवासी महादेव नगर, नांद लंबे समय से 132 केवी हाईटेंशन स्ट्रक्चर का कार्य करते हैं। वे केबल व पोल के पूर्ण जानकार है। इस पर पुलिस ने उन पर निगरानी रखी तो वे इस तरह की गतिविधियों में शामिल पाए गए। इस पर दोनों को दस्तयाब कर पूछताछ की तो उन्होंने 50 फीट ऊंचे विद्युत टॉवर से हाइटेंशन लाइन सुराने की बात स्वीकार की। इस पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
माल बरामदगी का प्रयास
पुलिस ने पूछताछ के आधार पर उनके सहयोगी को जैसलमेर से दस्तयाब किया है। उसे बाड़मेर लाकर माल बरामदगी व अन्य सहयोगियों के बारे में पूछताछ की जाएगी।
Published on:
04 Feb 2024 12:06 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
