23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मल्टी डिसप्लीनरी कोर्सेज में कॅरियर बनाने के अवसर, जानिए पूरी खबर

- इंजीनियरिंग कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

bhawani singh

•

Updated: 26 Dec 2021, 9:20 PM IST

barmer news

barmer news

बाड़मेर.
इंजिनियरिंग कॉलेज बाड़मेर में सांस्कृतिक कार्यक्रम गर्जना-2021 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कुलपति एएस विद्यार्थी व विधायक मेवाराम जैन की अध्यक्षता में किया गया।
इस दौरान विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। पदमश्री अनवर खां ने गणेश वंदना से कार्यक्रम का आगाज किया तथा साथी फकीरा खां, खेता खां, एंड गु्रप सात सुरों के संगम से समां बांधा। इनकी प्रस्तुतियों से महाविद्यालय प्रांगण तालियों की गडग़ड़ाहट से गूंज उठा। कार्यक्रम में बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एएस विद्यार्थी ने छात्रों को मल्टी डिसप्लीनरी कोर्सेज में कॅरियर बनाने के लिए प्रेरित किया।


विधायक मेवाराम जैन ने कहा कि मुझे यह कहते हुए खुशी है कि अभियांत्रिकी महाविद्यालय बाड़मेर ने बहुत ही कम समय में तेजी से विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ है। बीएसएफ डीआईजी विनीतकुमार ने विद्यार्थियों को अपने अध्ययन के अतिरिक्त रूचियों के प्रति कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही सुरक्षा क्षेत्र (आर्मी, एयर फोर्स, नेवी) में अपने कॅरियर बनाने के लिए प्रोत्साहित किया।


वेदांता केयर्न ऑयल एण्ड गैंस के प्रेजिडेंट ब्रिगेडियर बीएस शेखावत, सीएसआर हेड हरमित सेहरा व रूमादेवी मौजूद रही। इंजिनियरिंग कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसके बिश्नोई ने कुलपति सहित सभी का स्वागत किया। इस दौरान नगरपरिषद सभापति दिलीप माली, मेडिकल कॉलेज प्राचार्य आरके आसेरी, डॉ. आरके महेश्वरी, जोगेन्द्रसिंह चौहान सहित कई जने मौजूद रहे। अंत में ट्रेनिंग एण्ड प्लेसमेंट सेल के विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए 'ट्रेनिंग एण्ड प्लेसमेंट ब्रोशर' का विमोचन विधायक मेवाराम जैन व कुलपति ने किया। इसके बाद रावत त्रिभुवनसिंह ने वीडियो संदेश से सम्बोधित किया।