3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

व्यस्ततम सड़क पर अंधेरे का आलम, अनहोनी का डर

हादसे व लम्बे समय से रोडलाइट खराब, नगरपरिषद नहीं दे रही ध्यान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Dileep Kumar Dave

•

Updated: 14 Sep 2018, 6:24 PM IST

व्यस्ततम सड़क पर अंधेरे का आलम, अनहोनी का डर

व्यस्ततम सड़क पर अंधेरे का आलम, अनहोनी का डर

-

बालोतरा.
जसोल फांटा से कस्बे जसोल तक रोडलाइट लंबे समय से खराब व बंद होने से रात्रि आवागमन में हर दिन लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। भाद्रपद मास में देर रात तक श्रद्धालुओं के जत्थों की आवाजाही पर इन्हें दिक्कत का सामना करना पड रहा है। हादसा घटित होने का डर सताता है। इससे नगर परिषद प्रशासन वाकिफ है, लेकिन व्यवस्था सुधार पर ध्यान नहीं दे रही।

कस्बे जसोल व माता राणी भटियाणी, जैन तीर्थ नाकोड़ा के श्रद्धालुओं के रात्रि आवागमन की सुविधा को लेकर कई वर्ष पूर्व नगर परिषद ने जसोल फांटा से जसोल के आदर्श विद्या मंदिर तक रोडलाइट लगाई थी। इससे कई वर्षों तक आमजन व श्रद्धालुओं को रात्री आवागमन में अच्छी सुविधा मिली। इसके बाद नगर परिषद के व्यवस्था में रुचि नहीं लेने से लंबे समय से यह बिगड़ी हालत में है। कई महिनों से जसोल फांटा से कस्बे जसोल तक जगह-जगह रोडलाइट बंद व खराब है। इस पर रात्रि आवागमन में आमजन को दिक्कत हो रही है। धार्मिक दृष्टि से भाद्रपद मास बड़ा होने जसोल व नाकोड़ा दर्शन के लिए देश के कोने-कोने से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। ऐसे में बंद रोडलाइट पर अनहोनी व हादसा घटित होने का डर सताता है। इस पर परेशान ग्रामीण कई बार नगर परिषद प्रशासन से बंद व खराब रोडलाइट बदल सुविधा शुरू करने की मांग कर चुके हंै, लेकिन परिषद अधिकारी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। इससे आमजन में रोष है।

लम्बे समय से रोडलाइट बंद - जसोल फांटा से कस्बे जसोल तक लंबे समय से रोडलाइट बंद है। हर दिन परेशानी उठाते हैं, लेकिन नगर परिषद अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। व्यवस्था सुधारें। - संतोष सैन, वार्ड पंच
हादसे होने का डर- जसोल के व्यस्ततम मार्ग पर बंद रोडलाइट पर आमजन परेशान है। रात्रि में हादसे घटित होते-होते बचते हंै। अनदेखी पर किसी दिन बड़ी अनहोनी, हादसा घटित हो सकता है । परिषद बंद रोडलाइट शुरू करें। - ओमाराम मेघवाल

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़