11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

धनतेरस आज, बाजार में होगी धनवर्षा

https://www.patrika.com/barmer-news/
2 min read
Google source verification
Dhanteras today, Market funds will rain

Dhanteras today, Market funds will rain

धनतेरस आज, बाजार में होगी धनवर्षा
पूरे दिन रहेगा त्रयोदशी का शुभ संयोग
नई वस्तु खरीदना माना जाता है श्रेष्ठ

बाड़मेर. दीपोत्सव के पंच पर्व का शुभारंभ सोमवार को धनतेरस से होगा। इस दिन नई वस्तुओं की खरीदारी को श्रेष्ठ माना गया है। इसी के चलते बाजार में खरीदारी पर जोर रहता है। शहर के बाजारों में खरीदार सुबह से ही उमडऩा शुरू हो जाएंगे। सोमवार को त्रयोदशी तिथि पूरे दिन होने से खरीदारी का शुभ संयोग बना है।
ज्योतिषियों के अनुसार धनतेरस के दिन शुभ मुहूर्त में की गई खरीदारी से समृद्धि और खुशियां व सफलता मिलती है। इस दिन वैसे तो बर्तन और सोना-चांदी खरीदना श्रेष्ठ माना गया है लेकिन कोई भी नई वस्तु की खरीद भी उत्तम है। इससे घर-परिवार में समृद्धि आने के साथ पूरे साल धनवर्षा होती है। इस बार धनतेरस को पूजा के लिए 1.55 मिनट का वक्त रहेगा।
धन त्रयोदशी का पर्व भी
धनतेरस के दिन भगवान विष्णु के अंश से भगवान धन्वंतरि का जन्म हुआ था। भगवान धन्वंतरि सागर मंथन के समय सोने का अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। इस दिन को धन त्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता है। धन की देवी लक्ष्मी की कृपा दृष्टि के लिए और आरोग्य व लम्बी आयु की कामना के साथ धनतेरस पूजन किया जाता है।
एडवांस बुकिंग वालों को आज मिलेगा वाहन
धनतेरस पर वाहनों की खरीदारी का जोर रहेगा। शहर के शोरूम में इस दिन एडवांस बुकिंग वालों को वाहनों की डिलीवरी दी जाएगी। संचालकों का कहना है कि वाहन कम और डिमांड ज्यादा होने के कारण बुकिंग वालों को ही इस दिन वाहन दिया जाएगा।
इनकी करें खरीदारी
धनतेरस से ही दीपावली पर्व का शुभारंभ हो जाता है। इस दिन सोना-चांदी, बर्तन, इलेक्ट्रानिक्स वस्तुएं, वाहन खरीदना भी उत्तम है। परंपरा है कि धनतेरस के दिन बर्तन खरीदना बड़ा ही शुभ है। लोक मान्यता के अनुसार धनतेरस एक धन लगाकर तेरह गुणा धन पाने का पर्व है। इसलिए सभी वर्ग के व्यक्ति इस दिन कुछ न कुछ खरीदते हैं।
चांदी के सिक्कों की होती है बिक्री
धनतेरस पर चांदी के सिक्कों की सर्वाधिक बिक्री होती है। इसमें भी अधिकांश लोग पुराने सिक्के खरीदना उत्तम मानते हैं तथा दिवाली के दिन लक्ष्मी के रूप में इनकी पूजा की जाती है। अब बाजार में सोने के सिक्के भी आ गए हैं। ऐसे में लोग सोने के सिक्के भी खरीदते हैं।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग