6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शिव में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के चर्चे शुरू

पंचायती राज चुनाव 2020(पंचायत समिति सदस्य व जिला परिषद सदस्य) की अधिसूचना जारी होने के बाद दोनों ही राजनीतक पार्टियों के पदाधिकारियों ने क्षेत्र से जिताऊ उम्मीदवार खोजने का कार्य प्रारंभ कर लिया है जिसके लिए राजनीतक पार्टियों की बैठकों का दौर प्रारंभ हो गया है

2 min read
Google source verification
शिव में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के चर्चे शुरू

शिव में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के चर्चे शुरू

शिव-पंचायती राज चुनाव 2020(पंचायत समिति सदस्य व जिला परिषद सदस्य) की अधिसूचना जारी होने के बाद दोनों ही राजनीतक पार्टियों के पदाधिकारियों ने क्षेत्र से जिताऊ उम्मीदवार खोजने का कार्य प्रारंभ कर लिया है जिसके लिए राजनीतक पार्टियों की बैठकों का दौर प्रारंभ हो गया है

शिव पंचायत समिति का बाड़मेर पंचायत समिति से अलग होकर गठन हुआ था उस समय जिले की सबसे बड़ी पंचायत समिति क्षेत्र था 2015 में गडरारोड के पंचायत समिति बनने के बाद इस समिति से अंतरराष्ट्रीय सीमावर्ती की करीबन आधी ग्राम पंचायतें अलग होने के बाद शिव पंचायत समिति में वर्तमान में 38 ग्राम पंचायतें हैं जिसके लिए पंचायत समिति सदस्यों की 19 सीटें है

अभी कांग्रेस का रहा दबदबा-शिव पंचायत समिति में प्रधान पद पर कांग्रेस पार्टी का दबदबा रहा है 2015 के चुनाव को छोड़कर यहां पर कांग्रेस पार्टी से ही अधिकांश प्रधान निर्वाचित हुए हैं , 2015 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की राज्य सरकार होने पर भाजपा के पक्ष में निर्दलीय उम्मीदवार के जाने से यहां एक बार ही भाजपा का प्रधान बना है

अभी तक यह रहे प्रधान-स्थानीय पंचायत समिति में प्रधान पद पर हुकमसिंह,सवाईसिंह, हाथीसिंह, गिरधारीदान ,कमलाचौधरी, उदाराम मेघवाल, गंगासिंह राठौड़ व स्वरूप कंवर निर्वाचित हुए

हुकमसिंह प्रधान से बने विधायक-स्थानीय पंचायत समिति में प्रथम प्रधान हुकमसिंह राठौड़ बने प्रधान बनने के बाद दो बार विधायक भी बने, वही विधायक के बाद एक बार फिर पंचायत समिति के प्रधान निर्वाचित हुए

इस वर्ष प्रधान पद के लिए सामान्य सीट-आगामी पंचायत समिति सदस्य चुनाव के दौरान स्थानीय पंचायत समिति के प्रधान पद की सामान्य सीट होने पर प्रधान पद के लिए दोनों ही राजनीतिक पार्टियों के कई पदाधिकारी प्रधान पद की दौड़ में है

आरएलपी भी चुनाव मैदान में उतरेगी-पंचायत समिति सदस्य चुनाव में इस बार आरएलपी पार्टी ने भी पंचायत समिति के सभी वार्डों से पार्टी उम्मीदवार मैदान में उतारने की घोषणा कर चुकी है ऐसे में यह पार्टी किसका समीकरण बिगड़ेगी जिसको लेकर भी क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है

अभी तक के प्रधानों में कांग्रेस आगे-प्रधान चुनाव में अभी तक कांग्रेस पार्टी से निर्वाचित होकर बनने वाले प्रधानों की संख्या अधिक है ऐसे में भाजपा प्रधान पद पर फिर से अपने ही पास रखने का प्रयास कर रही है वहीं कांग्रेस पार्टी वापिस शिव क्षेत्र में कांग्रेस का प्रधान बनाने के लिए नवनिर्वाचित सरपंचों के माध्यम से जोड़-तोड़ शुरू कर दिया है

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग