1 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बालोतरा बनेगा जिला?

हाईपॉवर कमेटी की रिपोर्ट में बालोतरा को जिला बनने के योग्य मान लिया गया

less than 1 minute read
Google source verification

image

bhawani singh

Feb 18, 2017

balotra

balotra

प्रदेश में बजट के दिन नजदीक आने के साथ बाड़मेर जिले के बालोतरा को जिला बनाने की मांग जोर पकड़ रही है। इधर सूत्रों का कहना है कि हाईपॉवर कमेटी की रिपोर्ट में बालोतरा को जिला बनने के योग्य मान लिया गया है। रिपोर्ट में दूरी, विकास, जनसंख्या, प्रशासनिक ढांचे और अन्य कई बातों को अनुकूल माना गया है।

मुख्यमंत्री तय करेगी

बालोतरा के विधायक ही राजस्व मंत्री है। उनका कहना है कि यह मुख्यमंत्री तय करेगी कि बालोतरा और कौन कौनसे नए जिले बनेंगे। हालांकि वे इस बात को लेकर पक्ष में है कि अब उनका क्षेत्र जिला बनना चाहिए। यह मांग वर्षों पुरानी है और अब बालोतरा इसके लिए डिजर्व भी करता है। बालोतरा को जिला बनाने की उत्सुकता लोगों में भी काफी समय से है।

क्यों बनें बालोतरा जिला

- बाड़मेर जिले का क्षेत्रफल 27 सौ वर्गकिमी के करीब है

- बालोतरा के आखिरी गांव बाड़मेर जिला मुख्यालय से 160 किमी दूर तक है

- बालोतरा,सिवाना, बायतु, सिणधरी एक इकाई बन सकती है

- प्रशासनिक अमले में भी अब बालोतरा पूरा तैयार है

ये भी पढ़ें

image