1 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

असम चुनाव 2026: दोबारा मैदान में उतरे विधायकों की संपत्ति में 80% उछाल, ADR रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में 83 विधायक दोबारा चुनाव लड़ रहे हैं। 2021 में इन विधायकों की औसत संपत्ति 4.17 करोड़ रुपये थी, जो कि 2026 तक यह बढ़कर 7.52 करोड़ रुपये हो गई है।

2 min read
Google source verification

असम में 9 अप्रैल को वोटिंग होगी (FilePhoto)

Assam Adr Report: असम में 126 विधानसभा सीटों पर एक चरण में 9 अप्रैल को वोटिंग होगी। 4 मई को वोटों की गिनती होगी। इससे पहले एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें दोबारा चुनाव लड़ रहे विधायकों की संपत्ति को लेकर खुलासा किया गया है। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) के मुताबिक पिछले पांच सालों में दोबारा चुनाव लड़ रहे विधायकों की संपत्ति में भारी वृद्धि हुई है।

83 विधायक दोबारा लड़ रहे चुनाव

एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में 83 विधायक दोबारा चुनाव लड़ रहे हैं। 2021 में इन विधायकों की औसत संपत्ति 4.17 करोड़ रुपये थी, जो कि 2026 तक यह बढ़कर 7.52 करोड़ रुपये हो गई है। दोबारा चुनाव लड़ रहे विधायकों की संपत्ति में 80 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। 

यूपीपीएल के विधायक की बढ़ी सबसे ज्यादा संपत्ति

यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल (यूपीपीएल) का एक विधायक दोबारा चुनाव लड़ रहा है। इस विधायक की संपत्ति में सबसे तेज बढ़ोतरी देखने को मिली है, जो कि 222.8 प्रतिशत है। दरअसल, पिछले चुनाव में यह पार्टी एनडीए का हिस्सा थी, लेकिन इस बार अकेले चुनाव लड़ रही है। 

यूपीपीएल का अलग होना एनडीए के लिए झटका माना जा रहा है। पार्टी ने पिछले चुनाव में 7 सीटें जीती थीं और एजीपी के साथ मिलकर सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, क्योंकि भाजपा के पास अकेले दम पर बहुमत नहीं था।

वहीं बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट पार्टी के दो विधायक दोबारा चुनाव लड़ रहे हैं। इनकी संपत्ति में औसतन 143.93 प्रतिशत वृद्धि देखी गई। बता दें कि बीजेपी के सबसे अधिक 45 विधायक दोबारा चुनाव लड़ रहे हैं। इनकी संपत्ति में औसतन 94.24 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई। वहीं कांग्रेस के 14 मौजूदा विधायकों की संपत्ति में 57.32% की वृद्धि हुई।

2021 और 2026 में दोबारा चुनाव लड़ने वाले विधायकों की पार्टीवार औसत संपत्ति का तुलनात्मक विश्लेषण

दलदोबारा चुनाव लड़ने वाले विधायकों की संख्यापरिसंपत्तियों में औसत प्रतिशत वृद्धि
बीजेपी4594.24%
कांग्रेस1457.32%
असम गण परिषद753.21%
अखिल भारतीय संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा788.87%
आईएनडी330.96%
बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट2143.93%
रायजोर दल270.53%
एआईटीसी189.75%
यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल1222.8%
सीपीआई(एम)138.61%
कुल 80%