8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस की दूसरी सूची में बाड़मेर से तीन बार लगातार जीते मेवाराम जैन पर चौथी बार भरोसा

बाड़मेर की 05 और जैसलमेर की 02 सीट पर अभी भी असमंजस
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Mahendra Trivedi

•

Updated: 22 Oct 2023, 10:40 PM IST

कांग्रेस की दूसरी सूची में बाड़मेर से तीन बार लगातार जीते मेवाराम जैन पर चौथी बार भरोसा

कांग्रेस की दूसरी सूची में बाड़मेर से तीन बार लगातार जीते मेवाराम जैन पर चौथी बार भरोसा

विधानसभा चुनाव में कांगे्रस की रविवार को जारी दूसरी सूची में बाड़मेर विधानसभा से मेवाराम जैैन को प्रत्याशी घोषित किया गया। मेवाराम जैन लगातार तीन बार जीत दर्ज कर चुके है। पार्टी ने चौथी बार भी उन पर ही भरोसा करते हुए मैदान में उतारा है।

जैन 2008 में बाड़मेर से पहला चुनाव लड़े और उन्होंने भाजपा की मृदुरेखा चौधरी को हराया। दूसरी बार 2013 में भाजपा की प्रियंका चौधरी को हराया और तीसरी बार 2018 में भाजपा के कर्नल सोनाराम चौधरी को हराया। लगातार तीन बार जीतकर आए मेवाराम जैन चौथी बार के प्रबल दावेदार में थे। पहली सूची में नाम नहीं आया था लेकिन दूसरी सूची में रविवार को बाड़मेर- जैसलमेर से एक ही नाम मेवाराम जैन का है।

कांग्रेस की 7 सीट पर असमंजस बरकरार
कांग्रेस की दूसरी सूची में केवल बाड़मेर सीट से ही प्रत्याशी घोषित किया गया है। इससे पहले शनिवार की सूची में बायतु से हरीश चौैधरी का नाम आया था। अब बाड़मेर में चौहटन, शिव, गुड़ामालानी, पचपदरा, सिवाना के प्रत्याशियों के नाम आने का इंतजार है। सिवाना को छोड़कर शेष सभी जगह पर कांगे्रस के मौजूदा विधायक ही दावेदार है। जैसलमेर और पोकरण की सूची भी घोषित होनी है। यहां पर भी कांगे्रस के मौजूदा विधायक और पोकरण से मंत्री शाले मोहम्मद दावेदार है।
भाजपा किसको उतारेगी ?
कांग्रेस से मेवाराम जैन का नाम बाड़मेर से आने के बाद अब तीन बार लगातार जीत चुके विधायक जैन के सामने भाजपा किसको टिकट देगी,यह बड़ा सवाल है। यहां सांसद कैलाश चौधरी और प्रियंका चौधरी का नाम चर्चा में हैै लेकिन सूची आने से पहले असमंजस बरकार है।
भाजपा में रविवार को रहा इंतजार
भाजपा ने अभी तक बाड़मेर में बायतु, चौहटन, सिवाना तीन जगह के प्रत्याशी घोषित किए है। बाड़मेर, शिव, गुड़ामालानी औैर पचपदरा के प्रत्याशियों के नाम नहीं आए हैै। भाजपा की सूची का रविवार को भी इंतजार रहा। जैसलमेर में पोकरण से महंत प्रतापुरी को शनिवार को आई सूची में प्रत्याशी घोषित किया जा चुका है। जैसलमेर मुख्यालय की सीट पर अभी भी प्रत्याशी घोषित होेने का इंतजार है।