बाड़मेर जिले की चौहटन विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या सबसे ज्यादा बढ़ी है। साल 2008 के चुनाव में कुल मतदाता 193839 थे, जो 2013 में बढकऱ 2.22 लाख हो गए। वहीं इसके बाद विधानसभा चुनाव में यह संख्या 2.62 लाख से ज्यादा हो गई। वहीं 2023 में तीन लाख को पार कर गई। जिले की एकमात्र विधानसभा क्षेत्र चौहटन है, जहां पर कुल 3 लाख 8 हजार 570 मतदाता है।