बाड़मेर

बाड़मेर : 15 सालों में बढ़े 6.50 लाख वोटर्स, चौहटन विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा मतदाता

बाड़मेर जिले की चौहटन विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या सबसे ज्यादा बढ़ी है। साल 2008 के चुनाव में कुल मतदाता 193839 थे, जो 2013 में बढकऱ 2.22 लाख हो गए। वहीं इसके बाद विधानसभा चुनाव में यह संख्या 2.62 लाख से ज्यादा हो गई। वहीं 2023 में तीन लाख को पार कर गई। जिले की एकमात्र विधानसभा क्षेत्र चौहटन है, जहां पर कुल 3 लाख 8 हजार 570 मतदाता है।

2 min read
,,प्रतीकात्मक फोटो

बाड़मेर जिले में मतदाताओं की संख्या में प्रत्येक चुनाव में मतदाताओं की संख्या में बड़ी तादाद में इजाफा हुआ है। पिछले 15 सालों में करीब 6.50 लाख वोटर्स बढ़े है। इस साल 4 अक्टूबर को प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची में मतदाताओं का आंकड़ा 19 लाख से ऊपर जा चुका है।

बाड़मेर जिले की सात विधानसभा क्षेत्रों में साल 2008 में कहीं पर भी मतदाताओं का आंकड़ा 2 लाख के पार नहीं था। इस साल शिव में यह आंकड़ा दो लाख के करीब जरूर रहा। वहीं बायतु में सबसे कम था। इसके बाद साल 2013 के विधानसभा चुनाव में बायतु, गुड़ामालानी व पचपदरा को छोडकऱ अन्य चार विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं की संख्या बढकऱ 2 लाख को पार कर गई।

चौहटन में सबसे ज्यादा बढ़े मतदाता

बाड़मेर जिले की चौहटन विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या सबसे ज्यादा बढ़ी है। साल 2008 के चुनाव में कुल मतदाता 193839 थे, जो 2013 में बढकऱ 2.22 लाख हो गए। वहीं इसके बाद विधानसभा चुनाव में यह संख्या 2.62 लाख से ज्यादा हो गई। वहीं 2023 में तीन लाख को पार कर गई। जिले की एकमात्र विधानसभा क्षेत्र चौहटन है, जहां पर कुल 3 लाख 8 हजार 570 मतदाता है।

मतदाताओं को जोड़ने के लगातार प्रयास

मतदाताओं को जोडऩे के लिए निर्वाचन विभाग ने लगातार प्रयास किए। प्रत्येक 18 साल के युवा को सूची में नाम दर्ज करने के लिए प्रेरित किया गया। जिसका परिणाम रहा कि इस बार 2023 में सभी विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं की संख्या काफी बढ़ी है। इसके बाद भी निर्वाचन विभाग ने 27 अक्टूबर तक विशेष अभियान के तहत वंचित मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का अवसर दिया।

मतदाता बढ़े तो बूथ भी हुए ज्यादा

जिले में बढ़ती मतदाताओं की संख्या के चलते पोलिंग बूथ की संख्या भी लगातार बढ़ी है। साल 2013 के विधानसभा चुनाव में 2034, 2018 में 2194 तथा 2023 में 2229 पोलिंग स्टेशन बनाए गए है।

कहां कितने बढ़े मतदाता

विधानसभा .....2008 .....2013..... 2018..... 2023

शिव..... 197153..... 221218 .....253819 .....298821

बाड़मेर .....180312 .....201238 .....233281 .....262544

बायतु .....167044 .....183791 .....216639 .....250157

पचपदरा .....174335 .....191268..... 224296 .....251059

सिवाना .....186307 .....204897 .....242581 .....275317

गुड़ामालानी .....170642 .....191384..... 228778 .....269007

चौहटन..... 193839 .....222358 .....262015..... 308570

कुल .....1265632 .....1416154..... 1661409..... 1915475

Published on:
29 Oct 2023 12:09 pm
Also Read
View All

अगली खबर