9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हर दिन बालिका दिवस के रूप में मनाया जाना चाहिए

अन्तराष्ट्रीय बालिका दिवस मनायाहर दिन बालिका दिवस के रूप में मनाया जाना चाहिएबाड़मेर. अन्तरराष्ट्रीय बालिका दिवस का आयोजन अन्तरी देवी राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के सभागार में आयोजित किया गया।

less than 1 minute read
Google source verification
हर दिन बालिका दिवस के रूप में मनाया जाना चाहिए

हर दिन बालिका दिवस के रूप में मनाया जाना चाहिए

अन्तराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया
हर दिन बालिका दिवस के रूप में मनाया जाना चाहिए
बाड़मेर. अन्तरराष्ट्रीय बालिका दिवस का आयोजन अन्तरी देवी राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के सभागार में आयोजित किया गया। इस अवसर पर महिला अधिकारिता के उप निदेशक प्रहलाद सिंह राजपुरोहित ने बताया कि बालिकाओं में जेंडर के आधार पर होने वाले भेदभाव, शिक्षा तक पहुंच, पोषण, कानूनी अधिकार, चिकित्सा देखभाल, महिलाओं के खिलाफ भेदभाव, बाल विवाह जैसे अन्य मुद्दे पर लैंगिक समानता को बढ़ाने एवं जन समुदाय में जागरूकता पर जोर देना है। इस साल की थीम भी इन्हीं विषयों पर केंद्रित है। उन्होंने बताया कि हर दिन बालिका दिवस के रूप में मनाया जाना चाहिए। जिससे हम जेण्डर के आधार पर हो रहे भेदभाव को समाप्त कर सकते है। कार्यक्रम में स्थानीय विद्यालय की छात्राओं ने बालिका दिवस पर विचार रखे। कार्यक्रम में विमला बिश्नोई में बालिकाओं से सम्बन्धित योजनाओं के बारे में समझाया। कार्यक्रम में स्थानीय विद्यालय प्रशासन, प्रचेता हरजीराम सहित बालिकाएं उपस्थित रही।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग